Assam ADRE Grade 4 Admit Card 2024: असम डायरेक्ट रिक्रूटमेंट ग्रेड 4 एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Assam ADRE Grade 4 Admit Card 2024: राज्य स्तरीय भर्ती आयोग (SLRC) असम द्वारा डायरेक्ट रिक्रूटमेंट टेस्ट 2024 ग्रेड 4 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले है उन्हें काफी समय से एडमिट कार्ड इंतजार था।

लेकिन अब लंबे समय के इंतजार के बाद फाइनली एडमिट कार्ड आज यानी की 15 अक्टूबर को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। लेकिन हम इसी पोस्ट में आधिकारिक वेबसाइट का लिंक देने वाले है आप यही से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

Assam ADRE Grade 4 Exam 2024: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

असम डायरेक्ट रिक्रूटमेंट टेस्ट ग्रेड 4 परीक्षा डेट की बात की जाए तो विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में यानी की 27 अक्टूबर के दिन परीक्षा का आयोजन होने वाला है।

इस परीक्षा में काफी सारे अभ्यर्थी शामिल होने वाले है। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में होने वाला है। जिसमे से पहली शिफ्ट सुबह के 9 बजे से 11:30 बजे तक की होने वाली है। जबकि दूसरी शिफ्ट का आयोजन दोपहर 1:30 से 4:30 तक होने वाला है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या है जरूरी

अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। इससे ही अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

एडमिट कार्ड के साथ क्या ले जाना जरूरी

परीक्षा होल में अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड के साथ पहचान प्रमाणपत्र के रूप में कुछ और आईडी प्रूफ रखना होगा। जैसे की आप आधार कार्ड या फिर वोटर आईडी प्रूफ पहचान प्रमाणपत्र के साथ रख सकते है।

How to download Assam ADRE Grade 4 Admit Card 2024 / एडमिट कार्ड कैसे करे डाउनलोड

अभ्यर्थी बहुत ही आसान तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे बताये गए स्टेप को फ़ॉलो करे।

स्टेप 1: सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। जिसका सीधा लिंक हमने नीचे प्रदान किया है।

स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर एडीआरआई एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करना है।

स्टेप 3: अब न्यू स्क्रीन ओपन होगी जहां आपको एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

स्टेप 4: जैसे ही आप सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करते है स्क्रीन पर एडमिट कार्ड जारी हो जायेगा।

अब लास्ट में डाउनलोड वाले ऑप्शन पर क्लिक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर ले और एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखे।

इस चार आसान स्टेप से आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

Assam ADRE Grade 4 Exam 2024: ऐसे होगी परीक्षा

अगर बात की जाए परीक्षा के बारे में तो यह कुल 135 अंक की परीक्षा होने वाली है। जिसमे कुल 135 प्रश्न पूछे जाएगे यानी की 1 प्रश्न का 1 अंक होगा। इस परीक्षा में मेंटल एबिलिटी, इंग्लिश, जनरल कॉलेज आदि से जुड़े प्रश्न पूछे जाएगे।

इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करे ताकि आपको सभी जरूरी जानकारी मिल सके।

Assam ADRE Grade 4 Admit Card 2024 Link

आधिकारिक वेबसाइट एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक: CLICK HERE

इसे भी पढ़े: JSSC CGL Admit Card: इस दिन जारी होगा झारखंड सीजीएल परीक्षा का एडमिट कार्ड, 21-22 सितंबर को होगी परीक्षा