CGPSC PCS Prelims Admit Card 2025: छत्तीसगढ़ PCS प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, तुरंत यहां से करें डाउनलोड

CGPSC PCS Prelims Admit Card 2025: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए है। इस परीक्षा का आयोजन राज्य भर के निर्धारित केंद्र से 9 फरवरी 2025 के दिन किया जायेगा। जो उम्मीदवार इस पीसीएस प्रांरभिक परीक्षा में शामिल होने वाले है वह रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ़ बर्थ दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

दो शिफ्ट में परीक्षा का होगा आयोजन

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जायेगा। जिसमे पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक की और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से 5 बजे की होगी। यह भर्ती कुल 244 एसडीएम, डीएसपी और आबकारी इंस्पेक्टर सहित विभिन्न पदों पर की जा रही है।

How to Download CGPSC PCS Prelims Admit Card 2025

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फ़ॉलो करें।

स्टेप 1: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले CGPSC की अधिकारिक वेबसाइट पर जाए।

स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ़ बर्थ दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 4: इतना करते ही स्क्रीन पर प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो जायेगा।

अब आप अपना एडमिट कार्ड चेक व डाउनलोड कर सकते है।

CGPSC PCS Mains Exam Date

प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए मेन्स परीक्षा का आयोजन 26, 27, 28 और 29 जून 2025 को किया जायेगा।

CGPSC PCS 2024 vacancy Details

इस भर्ती के लिए 1 दिसंबर से 30 दिसंबर 2024 तक आवेदन मंगवाये गए थे। जिसमे न्युनतम आयु 21 और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई थी। शैक्षणिक योग्यता में स्नातक की डिग्री मांगी गई थी।

CGPSC PCS Prelims Admit Card 2025 Link

CGPSC PCS Prelims Admit Card: Download Link

Learn More: SSC GD Constable Admit Card 2025: एसएससी कांस्टेबल परीक्षा एडमिट कार्ड, ssc.gov.in से चंद स्टेप्स में करें डाउनलोड