UGC NET की परीक्षा का आयोजन पहले 18 जून को पेन और पेपर (ऑफलाइन) मोड़ में आयोजित होने वाली थी। लेकिन पेपर लीक की आशंका होने के कारण यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के तरफ से रद्द कर दी गई थी। अब UGC NET परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के द्वारा 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी। इस बार की UGC NET की परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में किया जायेगा। जो लोग UGC NET 2024 की परीक्षा में बैठने वाले है। उन उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड (Admit Card) का बेसब्री से इतंजार है।

UGC NET Admit Card 2024 कब होगा जारी

जैसे की आप सभी लोग जानते है की UGC NET की परीक्षा 21 अगस्त शुरू होने वाली है। इस तारीख के पहले पहले UGC NET परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो सकता है। UGC NET परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑनलाइन ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएगे। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड यूजीसी नेट की आधिकारक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते है।

UGC NET Admit Card 2024 ऐसे करे डाउनलोड

UGC NET 2024 की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे बताये गए स्टेप को फ़ॉलो करे। इस आसान तरीके से UGC NET Admit Card 2024 आप डाउनलोड कर सकते है। ध्यान रखे की अभी तक एडमिट कार्ड जारी नही हुआ है। अगस्त के पहले या दुसरे सप्ताह में जारी होगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आप इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर पाएगे।