ICAI CA Final Admit card: नवंबर 2024 में आयोजित होने वाली आईसीएआई सीए फाइनल (ICAI CA Final) परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर आ रही है। दरअसल इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने आईसीएआई सीए फाइनल (ICAI CA Final) परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थी ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। लेकिन हम इसी पोस्ट में एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक प्रदान करने वाले है। जहां से आप आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएगे।

कब होगी आईसीएआई सीए फाइनल परीक्षा

अगर बात की जाए परीक्षा आयोजन के बारे में तो अगले महीने नवंबर इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा आईसीएआई सीए फाइनल परीक्षा का आयोजन होने वाला है। आईसीएआई सीए अंतिम पाठ्यक्रम परीक्षा ग्रुप 1 का आयोजन 3, 5 और 7 नवंबर को होने वाला है। जबकि ग्रुप 2 परीक्षा का आयोजन 9, 11 और 13 नवंबर 2024 के दिन किया जायेगा। परीक्षा के इतने दिन पहले अब फाइनली एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या है जरूरी

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा जिसमे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करने के लिए कहा जायेगा। आप लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके आसानी से आईसीएआई सीए फाइनल परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। आइये अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका भी जान लेते है।

आईसीएआई सीए फाइनल परीक्षा एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

आईसीएआई सीए फाइनल परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे बताये अगये स्टेप को फ़ॉलो करें। स्टेप 1: सबसे पहले अभ्यर्थी को ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।जिसका डायरेक्ट लिंक हमने आगे प्रदान किया है। स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर आईसीएआई सीए फाइनल एडमिट कार्ड 2024 वाले लिंक पर क्लिक करे। स्टेप 3: अब आपको लॉग इन पेज दिखाई देगा जिसमे लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके आगे बढना है। स्टेप 4: लॉग इन क्रेडेंशियल में रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करने के लिए कहा जायेगा। स्टेप 5: जैसे ही आप पोर्टल लॉग इन होते है स्क्रीन पर एडमिट कार्ड जारी हो जायेगा। स्टेप 6: अब आप अपना एडमिट कार्ड चेक एवं डाउनलोड कर सकते है। स्टेप 7: अंत में एडमिट कार्ड की एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखे। इस आसान तरीके से अभ्यर्थी आईसीएआई सीए फाइनल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

अन्य जानकारी

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी को सलाह दी जाती है की परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ साथ अन्य एक वैध पहचान प्रमाणपत्र लेकर जाना है। इसके अलावा एडमिट कार्ड पर लिखे हुए दिशा निर्देश जरुर पढ़े। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होने नही दिया जायेगा।

ICAI CA Final Admit card Link

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें। Admit card Download Link: CLICK HERE इसे भी पढ़े: JSSC CGL Admit Card: इस दिन जारी होगा झारखंड सीजीएल परीक्षा का एडमिट कार्ड, 21-22 सितंबर को होगी परीक्षा