JSSC CGL Admit Card Date: झारखंड कर्मचारी आयोग के द्वारा जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का आयोजन 21 और 22 सितंबर के दिन होने वाला है। लेकिन अभी तक विभाग की तरफ से एडमिट कार्ड जारी नही किया गया है। जो अभ्यर्थी जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में बैठने वाले है उन्हें अब अपने एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार है। जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का एडमिट जारी होने के बाद उम्मीदवार झारखंड कर्मचारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है। आइये कब तक जारी होगा जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का एडमिट कार्ड जान लेते है।

JSSC CGL Admit Card Date

झारखंड सीजीएल परीक्षा का आयोजन आने वाले दिनों में यानी की 21 और 22 सितंबर के दिन होने वाला है। लेकिन अभी तक एडमिट कार्ड जारी नही हुआ है। हम आपको बता दे की  झारखंड कर्मचारी आयोग के द्वारा अभी तक झारखंड सीजीएल परीक्षा के एडमिट कार्ड की तारीख घोषित नही की गई है। लेकिन माना जा रहा है की इसी सप्ताह विभाग के द्वारा झारखंड सीजीएल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो सकता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आप झारखंड कर्मचारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर पाएगे।

झारखंड सीजीएल कितने पदों पर होगी भर्ती

यह भर्ती कुल 2025 पदों पर होने वाली है। जिस कुछ प्रकार होगी।

7 बार परीक्षा रद्द के बाद फ़ाइनल अब 21-22 सितंबर को होगी

झारखंड सीजीएल परीक्षा का आयोजन पिछले 9 वर्ष से झारखंड कर्मचारी आयोग के द्वारा किया जा रहा है। लेकिन इस दौरान किसी ना किसी कारण से झारखंड सीजीएल परीक्षा को 7 बार रद्द किया जा चूका है और हर बार एक नई तारीख को परीक्षा का आयोजना होता है। इसी साल यानी की 2024 में 28 जनवरी और 4 फरवरी के दिन झारखंड सीजीएल परीक्षा का आयोजन किया गया था। लेकिन पेपर लीक मामले में इस तारीख को होने वाली परीक्षा को रद्द किया गया था। लेकिन अब लंबे समय के इंतजार के बाद एक बार फिर से 21 और 22 सितंबर के दिन झारखंड सीजीएल परीक्षा आयोजन होने वाला है। इस बार परीक्षा का आयोजन कड़ी सिक्युरिटी के साथ होने वाला है। उम्मीदवारों को ज्यादा ध्यान देना होगा और कोई भी गलत एक्टिविटी करने से बचना होगा। अब इसी सप्ताह झारखंड सीजीएल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी होने के अनुमान है। आइये एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका जान लेते है।

How to Download JSSC CGL Admit Card / सीजीएल परीक्षा का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करे

सीजीएल परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का पूरा तरीका हमने नीचे बताया है। एडमिट कार्ड की एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रखे। एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड की कॉपी साथ में लेकर जाना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की डायरेक्ट लिंक हमने इसी पोस्ट में आगे प्रदान की है। आप लिंक पर क्लिक करके यही से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड होना जरूरी है। इन दोनों के माध्यम से ही आप पोर्टल में लॉग इन हो पाओगे।

JSSC CGL Admit Card Link

JSSC CGL Admit Card DownloadCLICK HERE इसे भी पढ़े: UGC NET Admit Card 2024: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड, ugcnet.nta.ac.in पर होगा जारी