Maharashtra TET Admit Card 2024: आने वाले कुछ ही दिनों में महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 (Maha TET 2024) का आयोजन होने वाला है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को काफी समय से एडमिट कार्ड का इतंजार था।
लेकिन अब लंबे समय के इंतजार के बाद महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 (Maha TET 2024) का एडमिट कार्ड महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद पुणे द्वारा जारी कर दिया गया है।
अब इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
आइये एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका और एग्जाम डेट के बारे में जान लेते है।
Maharashtra TET Admit Card 2024 / महाराष्ट्र टीईटी एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 (Maha TET 2024) एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे बताये गए स्टेप को फ़ॉलो करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको महाराष्ट्र टीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद होम पेज पर एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवार को लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करना है।
- इतना करते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड जारी हो जायेगा।
इस तरीके से आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। अंत में एडमिट कार्ड की प्रिंट आउट निकाल ले यह एडमिट कार्ड (हाल टिकट) आपको परीक्षा में साथ लेकर जाना होगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या है जरूरी
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या फिर फॉर्म नंबर दर्ज कर सकते है। इससे आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
किस दिन है महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 (Maha TET 2024)
अगर बात की जाए परीक्षा के बारे में तो 10 नवंबर के दिन महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन होने वाला है। यह परीक्षा एक ही दिन में दो शिफ्ट में आयोजित होगी।
जिसमे पेपर 1 का आयोजन सुबह 10:30 से दोपहर 1:00 बजे तक होगा। पेपर 2 का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक होगी। इस परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाएगे प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होने वाला है। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नही रहेगा। इसके अलावा बहुविकल्पीय टाइप प्रश्न पूछे जाएगे।
Maharashtra TET Admit Card 2024 Link
Admit Card Download Link: CLICK HERE
इसे भी पढ़े: IBPS PO Prelims Admit Card 2024 Out: IBPS PO XIV एडमिट कार्ड आउट, जल्दी करें डाउनलोड