MPESB Nursing Admit Card 2024 Out: आगामी दिनों में पोस्ट-बेसिक बीएससी नर्सिंग (PBBSC Nursing) और एमएससी नर्सिंग परीक्षा 2024 परीक्षा का आयोजन होने वाला है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बेसब्री से इतंजार था। लेकिन लंबे समय के इंतजार के बाद फाइनली मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा पोस्ट-बेसिक बीएससी नर्सिंग (PBBSC Nursing) और एमएससी नर्सिंग परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले है वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। लेकिन हम इसी पोस्ट में आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक देने वाले है। इसलिए हमारे साथ अंत तक जुड़े रहिये।

MPESB Nursing 2024 एग्जाम शेड्यूल

अगर बात की परीक्षा के बारे में तो हम वता दे की मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा नर्सिंग चयन परीक्षा 2024 का आयोजन 26 अक्टूबर के दिन होने वाला है। परीक्षा के इतने दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए है। यह परीक्षा मुख्यरूप से दो शिफ्ट में आयोजित होने वाली है। जिसमे पहले शिफ्ट सुबह 9 से 11 बजे तक की होगी। जिसका रिपोर्टिंग टाइम सुबह 7 से 8 बजे के बीच रहने वाला है। दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 से 4 बजे तक की रहने वाली है। जिसका रिपोर्टिंग टाइम 12 से 1 बजे के बीच रहने वाला है।

ऐसे करे एडमिट कार्ड डाउनलोड

उम्मीदवार सिर्फ पांच आसान स्टेप से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। स्टेप 1: सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की आधिकारक वेबसाइट पर जाना है। जिसका सीधा लिंक हमने नीचे प्रदान किया है। स्टेप 2: अब होम पेज पर 'MPESB नर्सिंग चयन परीक्षा एडमिट कार्ड 2024' वाले लिंक पर क्लिक करना है। स्टेप 3: अब लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉग इन होना है। स्टेप 4: इतना करते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड जारी हो जाएगा। स्टेप 5: एडमिट कार्ड डाउनलोड करे और प्रिंट आउट निकाल ले। इस आसान तरीके से आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

इन शहरों में होगी परीक्षा

इस परीक्षा का आयोजन राज्य के मुख्य शहर जैसे की सतना, उज्जैन, खंडवा, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, सागर, ग्वालियर, रतलाम और नीमच शहर में होगा।

ध्यान रखने योग्य बात

जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने वाले है उन्हें एडमिट कार्ड के साथ साथ एक और मान्य पहचान प्रमाण पत्र अपने साथ लेकर जाना होगा। इसके अलावा एडमिट कार्ड पर लिखे हुए दिशा निर्देश भी अच्छे से पढ़ लेने है ताकि परीक्षा में आपको कोई समस्या का सामना ना करना पड़े।

MPESB Nursing Admit Card 2024 Out Link

आधिकारिक वेबसाइट: CLICk HERE एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक: CLICK HERE इसे भी पढ़े: JSSC CGL Admit Card: इस दिन जारी होगा झारखंड सीजीएल परीक्षा का एडमिट कार्ड, 21-22 सितंबर को होगी परीक्षा