NIFTEE 2025 Admit Card: निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड आउट, यहां से पाएं डाउनलोड लिंक

NIFTEE 2025 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 4 फरवरी 2025 को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) एंट्रेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे एनटीए निफ्ट की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/NIFT पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इससे पहले NTA ने परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी थी जिससे उम्मीदवारों को अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी मिल गई थी। अब जिन अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना है वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करके परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

NIFT 2025 परीक्षा की तारीख

इस साल NIFT एंट्रेंस एग्जाम 9 फरवरी 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। अगर आपने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा की तैयारी पूरी कर लें।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार NIFT 2025 एंट्रेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड अब उपलब्ध है उम्मीदवार इसे https://exams.nta.ac.in/NIFT/ वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या करें?

उम्मीदवारों को अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके NIFT 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। साथ ही अंडरटेकिंग फॉर्म भरना अनिवार्य है। परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना जरूरी है।

डाउनलोड में कोई समस्या हो तो क्या करें?

अगर किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड या जांच करने में किसी भी तरह की दिक्कत हो रही है तो वे नीचे दिए गए माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं:

  • हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000
  • ईमेल: nift@nta.ac.in

NIFT 2025 एडमिट कार्ड ऐसे करें आसानी से डाउनलोड / NIFTEE 2025 Admit Card Download  

अगर आप NIFT 2025 एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने वाले हैं तो जल्दी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। इसे डाउनलोड करने का तरीका बेहद आसान है। बस नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले NTA NIFT की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं (exam.nta.ac.in/NIFT)
  • होमपेज पर आपको “NIFT 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड” करने का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब अपनी डिटेल्स जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका NIFT 2025 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
  • डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

NIFTEE 2025 Admit Card: ऑफिशियल नोटिफिकेशन

Learn More: Central Warehousing Corporation Admit Card 2025 OUT: CWC एडमिट कार्ड जारी! इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड