OSSTET Admit Card 2025 Download: ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSE Odisha) ने ओडिशा सेकेंडरी स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (OSSTET) की तारीख घोषित कर दी है। यह परीक्षा 17 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी यानी अब परीक्षा में बहुत कम समय बाकी है। इस बीच बीएसई ओडिशा ने OSSTET 2024 के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब अपने एडमिट कार्ड को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना न भूलें।

OSSTET Admit Card 2025 Download: ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

Step 1: सबसे पहले बीएसई ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.bseindia.com/index.html)  पर जाएं। Step 2: होम पेज पर दिए गए OSSTET एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। Step 3: अपने क्रेडेंशियल्स (रोल नंबर आदि) भरकर लॉग इन करें। Step 4: एडमिट कार्ड की पूरी जानकारी चेक करें और उसे डाउनलोड कर लें। इस आसान तरीके से उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है.

दो पेपर में आयोजित होगी परीक्षा

जानकारी के अनुसार OSSTET परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पहला पेपर उन उम्मीदवारों के लिए है जो विज्ञान (PCM/CBZ), हिंदी, कला या शास्त्रीय भाषाओं (जैसे उर्दू, तेलुगु और संस्कृत) में शिक्षक बनना चाहते हैं। दूसरा पेपर शारीरिक शिक्षा के शिक्षकों के लिए निर्धारित है। प्रत्येक पेपर में 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होते हैं और कुल अंक 150 होते हैं। हर पेपर के लिए परीक्षा का समय 2 घंटे 30 मिनट निर्धारित किया गया है। एक महत्वपूर्ण बात यह है कि इस परीक्षा में गलत उत्तर देने पर कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी जिससे उम्मीदवारों को जवाब देने में थोड़ी राहत मिलती है।

परीक्षा पास करने के लिए चाहिए इतने प्रतिशत

जानकारी के अनुसार सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को OSSTET परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं SC, ST, SEBC और PH श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 35 प्रतिशत अंक की है। अगर आप इस परीक्षा से संबंधित और अधिक जानकारी चाहते हैं तो आप बीएसई ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.bseindia.com/index.html) पर जा सकते हैं। इसे भी पढ़े: IBPS PO Prelims Admit Card 2024 Out: IBPS PO XIV एडमिट कार्ड आउट, जल्दी करें डाउनलोड