
Rajasthan Jail Prahari Admit Card 2025: राजस्थान में जेल प्रहरी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही लिखित परीक्षा को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है उनके लिए परीक्षा स्थल (एग्जाम सिटी) की सूचना 5 अप्रैल 2025 को सार्वजनिक कर दी गई है।
उम्मीदवार अब SSO पोर्टल पर जाकर अपनी लॉगिन आईडी से प्रवेश करके यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी। वहीं Rajasthan Jail Prahari Admit Card 2025 को लेकर भी आधिकारिक घोषणा हो चुकी है अभ्यर्थी 8 अप्रैल 2025 से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा जेल प्रहरी के 803 पदों पर यह भर्ती की जा रही है जिसके लिए परीक्षा 12 अप्रैल 2025 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों से अपेक्षा की जा रही है कि वे परीक्षा स्थल पर तय समय से कम से कम दो घंटे पहले पहुंचे क्योंकि परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पूर्व केंद्र के दरवाज़े बंद कर दिए जाएंगे।
Rajasthan Jail Prahari Admit Card 2025 Overview
विशेष विवरण | जानकारी |
भर्ती संस्था | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) |
पद का नाम | जेल प्रहरी (Prahari) |
कुल रिक्तियाँ | 803 |
परीक्षा का तरीका | ऑफलाइन |
विज्ञापन संख्या | 17/2024 |
नौकरी का स्थान | राजस्थान |
परीक्षा तिथि | 12 अप्रैल 2025 |
एग्जाम सिटी रिलीज | 5 अप्रैल 2025 |
एडमिट कार्ड जारी | 8 अप्रैल 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | rsmssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Jail Prahari Admit Card 2025: भर्ती प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर 2024 से शुरू होकर 22 जनवरी 2025 को पूरी हो चुकी है। राज्य सरकार के कारागार विभाग के अंतर्गत यह वैकेंसी जारी की गई थी। सामान्य क्षेत्र के लिए 759 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 44 पद रखे गए हैं। आवेदन के लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं पास रखी गई थी।
राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा आयोजन और समय
राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा 12 अप्रैल 2025 को दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली पारी सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय से काफी पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा शहर कैसे चेक करें
परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को SSO पोर्टल पर जाकर लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाएं और “Jail Prahari Exam City 2025” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपके परीक्षा स्थल की जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।
Rajasthan Jail Prahari Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें
Step 1: सबसे पहले rsmssb.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
Step 2: “Candidate Corner” सेक्शन में “Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
Step 3: “Jail Prahari Admit Card 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
Step 4: अब मांगी गई जानकारी जैसे आवेदन संख्या, जन्मतिथि आदि भरें।
Step 5: सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
Step 6: इसका प्रिंटआउट निकाल लें और भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रखें।
परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी) भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Rajasthan Jail Prahari Admit Card 2025 Link
विवरण | लिंक |
परीक्षा शहर देखने के लिए | Exam City 2025 – Click Here |
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें | Download Admit Card – Link 1, Link 2 |
एग्जाम सिटी / एडमिट कार्ड नोटिस | PDF Link |