RRB NTPC Exam City: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित की जाने वाली RRB NTPC Graduate Level Exam को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों को अब जल्द ही अपने RRB NTPC Exam City की जानकारी मिल जाएगी। बोर्ड के अनुसार परीक्षा शहर की डिटेल्स परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी की जानी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि 25 या 26 मई को परीक्षा सिटी की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

कहां से डाउनलोड करें RRB NTPC Exam City स्लिप

उम्मीदवार अपने संबंधित RRB रीजन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Exam City Intimation Slip डाउनलोड कर सकेंगे। इस स्लिप में यह जानकारी होगी कि उम्मीदवार की परीक्षा किस शहर में निर्धारित की गई है। इसके साथ ही यात्रा सुविधा प्रमाणपत्र (Travel Authority) भी जारी किया जाएगा जिससे कुछ वर्ग के उम्मीदवार रेल यात्रा में छूट प्राप्त कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड कब होंगे जारी

RRB NTPC Admit Card परीक्षा तिथि से चार दिन पहले जारी किए जाएंगे। यानी अगर किसी उम्मीदवार की परीक्षा 5 जून को है तो उसका एडमिट कार्ड 1 जून को डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।

परीक्षा तिथि में हुआ मामूली बदलाव

रेलवे बोर्ड ने NTPC Graduate Level Exam Schedule में हल्का फेरबदल किया है। पहले यह परीक्षा 5 जून से 23 जून 2025 तक होनी थी लेकिन अब इसे एक दिन और बढ़ा दिया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षा 5 जून से 24 जून 2025 तक चलेगी। यानी यह परीक्षा कुल 16 दिनों तक आयोजित होगी।

कितनी वैकेंसी और किस पद के लिए

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ग्रेजुएट लेवल पर कुल 8113 पद और अंडर ग्रेजुएट लेवल पर 3445 पद शामिल हैं। ग्रेजुएट लेवल पदों के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी हो चुका है जबकि UG लेवल के लिए अभी डेट्स घोषित नहीं हुई हैं। ग्रेजुएट लेवल के प्रमुख पदों में शामिल हैं:
गुड्स ट्रेन मैनेजर 3144 पद
मुख्य वाणिज्य सह टिकट पर्यवेक्षक 1736 पद
वरिष्ठ लिपिक सह टाइपिस्ट 732 पद
स्टेशन मास्टर 994 पद
जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट 1507 पद
 

चयन प्रक्रिया कैसी होगी

RRB NTPC भर्ती में दो चरणों की CBT (Computer Based Test) होगी। पहले चरण के बाद कुछ पदों पर अतिरिक्त परीक्षा होगी: स्टेशन मास्टर पद के लिए CBAT (Computer Based Aptitude Test) लिया जाएगा। सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट पदों के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट आयोजित किया जाएगा। गुड्स ट्रेन मैनेजर और सिनियर कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के लिए केवल CBT के दोनों चरण होंगे, इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट होगा। CBT में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है, यानी हर गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।

जानें परीक्षा का पैटर्न

CBT 1 (First Stage): CBT 1 का स्कोर नॉर्मलाइजेशन के आधार पर होगा, और इसी से उम्मीदवारों को CBT 2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। CBT 2 (Second Stage) CBT 2 भी सभी पदों के लिए एक जैसा होगा।

करोड़ों उम्मीदवारों ने किया है आवेदन

इस RRB NTPC भर्ती अभियान के लिए 1.21 करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जो दर्शाता है कि परीक्षा कितनी प्रतिस्पर्धात्मक होने वाली है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने RRB रीजन की वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें ताकि RRB NTPC Exam City और एडमिट कार्ड से जुड़ी कोई भी अपडेट मिस न हो। नोट: उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और किसी भी फर्जी जानकारी से सावधान रहें। Learn More: PERA CET 2025 Result, GGSIPU CET Result 2025 – स्कोरकार्ड डाउनलोड करें, Counseling Details