BCom 1st Year Me Kaun Si Skill Seekhe आज हम बात करने वाले है BCom 1st Year Me Kaun Si Skill Seekhe। B.Com में एडमिशन लेना जितना आसान है उतना ही ज़रूरी है सही दिशा में कदम बढ़ाना। पहले साल में ज़्यादातर स्टूडेंट्स सोचते हैं कि अभी तो वक्त है बाद में सीरियस हो जाएंगे। लेकिन यही वो वक्त होता है जब करियर की नींव रखी जाती है। अगर आप B.Com फर्स्ट ईयर में हैं तो सिर्फ किताबों तक खुद को सीमित मत रखिए। आज के समय में डिग्री से ज़्यादा मायने रखती है स्किल्स। वो स्किल्स जो आपको भीड़ से अलग बनाएं और आने वाले समय में जॉब या बिजनेस में फायदा दें। तो चलिए जानते हैं वो जरूरी स्किल्स जो हर B.Com फर्स्ट ईयर स्टूडेंट को सीखनी ही चाहिए।

Excel और Accounting Tools सीखे

B.Com करने का मतलब है कि आप फाइनेंस, अकाउंटिंग और बिजनेस के रास्ते पर हैं। और इस रास्ते की शुरुआत होती है Excel और Tally जैसे अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर से। इन टूल्स की बेसिक नॉलेज आपको इंटर्नशिप दिला सकती है और कॉलेज के बाद नौकरी के रास्ते खोल सकती है। आज लगभग हर कंपनी चाहती है कि उसके पास काम करने वाला ऐसा बंदा हो जो रिपोर्ट बनाना, कैलकुलेशन करना और डेटा संभालना जानता हो।

Communication Skills सीखे

क्लास में सबसे ज्यादा नंबर लाने वाला स्टूडेंट हमेशा इंटरव्यू में सफल नहीं होता। इंटरव्यू में प्रेजेंटेशन में और यहां तक कि बिजनेस मीटिंग में काम आती है आपकी बोलने की कला। अच्छी Communication Skills आपकी पर्सनैलिटी में आत्मविश्वास लाती हैं। अगर आप अभी से सही तरीके से बात करना, सामने वाले को समझाना और खुद को प्रेजेंट करना सीख लेंगे तो आने वाले समय में आपको कई मौके खुद ढूंढ लेंगे।

Digital Marketing सीखे

आज के समय में हर बिजनेस हर ब्रांड और हर सर्विस ऑनलाइन दिखना चाहता है। ऐसे में Digital Marketing एक ऐसी स्किल बन चुकी है जो हर फील्ड में काम आती है। अगर आप SEO, Social Media Marketing, या Content Creation जैसी चीज़ें सीख लेते है तो आप न सिर्फ पैसे कमा सकते हैं, बल्कि खुद का पर्सनल ब्रांड भी बना सकते हैं।

Freelancing से कमाई की शुरुआत करें

B.Com का पहला साल होते हुए भी आप पैसा कमा सकते हैं। आज की दुनिया में Freelancing एक शानदार तरीका है जिससे स्टूडेंट्स पढ़ाई के साथ-साथ कुछ काम कर सकते हैं। अगर आपको लिखना पसंद है, डिजाइनिंग आती है, डेटा एंट्री या सोशल मीडिया हैंडलिंग जैसी कोई भी स्किल है तो Fiverr, Upwork और Internshala जैसी वेबसाइट्स पर आप काम ढूंढ सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं।

Stock Market भी सीखे

B.Com स्टूडेंट्स के लिए फाइनेंस से जुड़ी समझ होना जरूरी है। और जब फाइनेंस की बात होती है तो Stock Market की जानकारी बेहद जरूरी हो जाती है। शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड्स, SIP इन सबके बारे में जानना, वर्चुअल ट्रेडिंग करना और खुद से रिसर्च करना आगे चलकर आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।

Time Management

B.Com का पहला साल सुनने में हल्का लगता है लेकिन अगर आपने अभी से Time Management सीख लिया तो बाकी तीन साल आसान हो जाएंगे। रोज़ का शेड्यूल बनाइए, काम को प्रायोरिटी दीजिए और टेक्नोलॉजी की मदद से अपने टाइम को बेहतर तरीके से हैंडल करना सीखिए। इससे आप एक साथ कई चीजें मैनेज कर पाएंगे  पढ़ाई, स्किल्स और पर्सनल ग्रोथ।

Government Exams की तैयारी

अगर आपका सपना SSC, बैंकिंग या अन्य सरकारी नौकरी का है तो अभी से हल्के रूप में शुरुआत करें। रोज़ 1 घंटा GK, Reasoning या Quant के लिए देना आगे चलकर आपको स्ट्रॉन्ग कैंडिडेट बना देगा। B.Com का पहला साल एक नया सफर है। और ये सफर तभी आसान होगा जब आप सिर्फ क्लासरूम तक सीमित न रहें। ऊपर बताई गई स्किल्स को सीखना मुश्किल नहीं है बस एक बार शुरुआत करनी होती है। आज जितनी जल्दी आप सीखना शुरू करेंगे कल उतनी ही जल्दी आपकी कामयाबी शुरू होगी।