[caption id="attachment_10742" align="aligncenter" width="1200"]

CBSE 12th Exam 2025 Accountancy Viva Tips[/caption]
CBSE 12th Exam 2025 Accountancy Viva Tips: सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा में थ्योरी से पहले प्रैक्टिकल एग्जाम और वायवा आयोजित किए जाते हैं। जो कुल स्कोर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अकाउंटेंसी वायवा भी परीक्षा का अहम हिस्सा होता है। जिसका उद्देश्य न केवल छात्रों की थ्योरिटिकल नॉलेज को परखना होता है बल्कि उनके अकाउंटिंग प्रिंसिपल्स को प्रैक्टिकली अप्लाई करने की क्षमता का मूल्यांकन करना भी होता है।
वायवा में अकाउंटेंसी से जुड़े सवाल इस तरह से तैयार किए जाते हैं कि वे न केवल आपके प्रोजेक्ट टॉपिक की स्पष्टता को दर्शाएं बल्कि आपके अकाउंटिंग कॉन्सेप्ट को वास्तविक जीवन में कैसे लागू किया जा सकता है इसे भी परख सकें।
CBSE 12th Accountancy Viva 2025: इन टॉपिक्स पर करें फोकस, पाएं बेहतरीन स्कोर
अकाउंटेंसी वायवा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जरूरी है कि आप अपने प्रोजेक्ट टॉपिक को अच्छे से समझें और याद रखें। एक्सपर्ट्स के मुताबिक चाहे आपने कॉम्प्रिहेंसिव प्रोजेक्ट तैयार किया हो या स्पेसिफिक हर पहलू पर पूरी पकड़ बनाना जरूरी है।
वायवा के दौरान एक्सटर्नल एग्जामिनर आपके प्रोजेक्ट टॉपिक का नाम पूछ सकते हैं और उससे जुड़े सवाल कर सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने नोट्स बनाएं और उन्हें बार-बार रिवाइज करें ताकि आप बिना किसी झिझक के सही जवाब दे सकें।
अगर आपने
कॉम्प्रिहेंसिव प्रोजेक्ट बनाया है तो आपको
Journal Entry, Ledger, Trial Balance, Trading Account, Profit & Loss Account और Balance Sheet से जुड़े सवालों का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं यदि आपका प्रोजेक्ट
स्पेसिफिक टॉपिक जैसे
Ratio Analysis या Cash Flow Statement पर आधारित है तो इसी विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इसलिए पहले से तैयारी करें और अपने कॉन्सेप्ट को मजबूत बनाएं ताकि वायवा में आत्मविश्वास के साथ जवाब दे सकें।
CBSE 12th Accountancy Viva 2025: इन सवालों के बिना अधूरी है आपकी तैयारी
अकाउंटेंसी वायवा में सफलता पाने के लिए यह जानना जरूरी है कि एग्जामिनर किस तरह के सवाल पूछ सकते हैं। आपकी तैयारी पूरी हो इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों पर जरूर ध्यान दें।
संभावित प्रश्न:
- कैपिटल और लायबिलिटी में क्या अंतर है?
- ड्रॉइंग्स का अकाउंटिंग में क्या मतलब होता है?
- नॉन-करेंट एसेट्स और करेंट एसेट्स में क्या फर्क है?
- लिक्विड एसेट्स क्या होते हैं, और ये क्यों जरूरी हैं?
- नॉन-करेंट लायबिलिटी के बारे में समझाइए।
- जर्नल, लेजर, ट्रायल बैलेंस और फाइनेंशियल स्टेटमेंट्स को कैसे परिभाषित करेंगे?
- ट्रेडिंग अकाउंट क्या होता है और इसका क्या उपयोग है?
- प्रॉफिट और लॉस अकाउंट तथा प्रॉफिट एंड लॉस एप्रोप्रिएशन अकाउंट में क्या अंतर है?
- अकाउंटिंग रेशियो का क्या महत्व है?
इसके अलावा निम्नलिखित
रेशियो और उनके फॉर्मूले से जुड़े सवाल भी पूछे जा सकते हैं:
- करेंट रेशियो
- क्विक रेशियो
- डेट-इक्विटी रेशियो
- इन्वेंटरी टर्नओवर रेशियो
- वर्किंग कैपिटल टर्नओवर रेशियो
- ग्रॉस प्रॉफिट रेशियो
- नेट प्रॉफिट रेशियो
- ऑपरेटिंग रेशियो
अगर आप इन टॉपिक्स को अच्छी तरह समझकर जवाब देने की तैयारी करते हैं तो वायवा में बेहतरीन स्कोर कर सकते हैं।
CBSE 12th Accountancy Viva 2025 Tips: ये जरूरी सवाल रखें तैयार
वायवा परीक्षा के दौरान अकाउंटेंसी के कुछ महत्वपूर्ण सवाल पूछे जा सकते हैं जिनके लिए आपको अच्छी तैयारी करनी चाहिए।
- कैश फ्लो स्टेटमेंट क्या होता है?
- कैश इक्विवैलेंट्स और इसके उदाहरण के बारे में समझाइए।
- रिवैल्यूएशन अकाउंट क्यों और कब बनाया जाता है?
- गुडविल वैल्यूएशन के लिए कौन से मेथड्स होते हैं, इस पर भी सवाल हो सकते हैं।
- सैक्रिफाइसिंग रेशियो और गेनिंग रेशियो की पूरी जानकारी रखें।
- शेयर इश्यू, Forfeiture, और रीइश्यू की जर्नल एंट्री से जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं।
वायवा में अन्य टॉपिक्स
प्रोजेक्ट से बाहर भी कुछ और महत्वपूर्ण टॉपिक्स हैं जिनके बारे में आपको तैयार रहना चाहिए। वायवा के दौरान
अकाउंटिंग फॉर पार्टनरशिप और
अकाउंटिंग फॉर कंपनी अकाउंट्स जैसे विषयों से भी प्रश्न पूछे जा सकते हैं। परीक्षा में
चैप्टर के नाम का सवाल भी पूछा जा सकता है इसलिए किसी भी चैप्टर का नाम लें और उसकी पूरी तैयारी कर लें।
Learn More: UPSC New Rules:
यूपीएससी अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर OTR प्रोफाइल संशोधन की आखिरी तारीख घोषित