[caption id="attachment_11301" align="aligncenter" width="1200"]Google Summer of Code 2025 Google Summer of Code 2025[/caption] आजकल बहुत से स्टूडेंट्स और नए-नए कोडर्स सोचते हैं कि ओपन सोर्स क्या होता है कैसे शुरुआत करें कहां से सीखें और असली प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका कैसे मिले। अगर आपके मन में भी यही सवाल हैं तो Google Summer of Code 2025 आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है।

सबसे पहले ये समझो कि Google Summer of Code 2025 है क्या

Google Summer of Code जिसे हम छोटे में GSoC कहते हैं दरअसल गूगल की तरफ से चलाया जाने वाला एक प्रोग्राम है। इसकी शुरुआत साल 2005 में हुई थी और तब से लेकर अब तक 21,000 से भी ज्यादा नए डेवेलपर्स को इसने ओपन सोर्स की दुनिया से जोड़ा है। इसमें आप 12 हफ्तों से ज्यादा समय तक किसी ओपन सोर्स प्रोजेक्ट पर काम करते हैं। आपके साथ एक मेंटर यानी अनुभवी डेवलपर होता है जो आपको गाइड करता है। और सबसे खास बात आप घर बैठे इस प्रोग्राम में हिस्सा ले सकते हैं और इसके लिए आपको एक अच्छा खासा स्टाइपेंड भी मिलता है।

इसमें हिस्सा लेने से आपको क्या फायदा होगा

अब सोच रहे होंगे कि इसमें हिस्सा लेने से आपको क्या मिलेगा? चलिए इसे आसान भाषा में समझते हैं: प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस यह सिर्फ किताबों या यूट्यूब वीडियो से सीखने जैसा नहीं है। आप असली सॉफ्टवेयर प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे जो दुनिया भर के लोग इस्तेमाल करते हैं। इससे आपकी प्रैक्टिकल समझ काफी मजबूत होगी। सिखने के साथ कमाई GSoC में काम करने के दौरान आपको Google की तरफ से स्टाइपेंड दिया जाता है। यानी आप कुछ सीखते हुए पैसे भी कमा सकते हैं। प्रोफेशनल नेटवर्क बनता है यहां आप दुनिया भर के अनुभवी डेवेलपर्स, मेंटर्स और fellow contributors से जुड़ते हैं। इससे न सिर्फ आपका कॉन्फिडेंस बढ़ता है, बल्कि आगे करियर में भी बहुत मदद मिलती है। करियर में फायदा Google Summer of Code 2025 का एक्सपीरियंस आपके रिज़्यूमे को बहुत स्ट्रॉन्ग बनाता है। बड़ी-बड़ी कंपनियां ऐसे कैंडिडेट्स को प्राथमिकता देती हैं जिन्होंने GSoC जैसे प्रोग्राम्स में हिस्सा लिया हो।

कौन-कौन कर सकता है GSoC 2025 में हिस्सा

अब बात करते हैं कि GSoC 2025 में कौन हिस्सा ले सकता है। इसके लिए कुछ आसान से नियम हैं:

रजिस्ट्रेशन कैसे करना है

अगर आप GSoC 2025 के लिए तैयार हो चुके हो तो ये जानना जरूरी है कि आवेदन कैसे करना है: पहले से तैयारी करो GSoC की वेबसाइट पर जाकर Contributor Guide पढ़ो। पुराने कंट्रीब्यूटर्स के अनुभव पढ़ो वीडियो देखो और participating organizations की लिस्ट चेक करो। प्रोजेक्ट और ऑर्गनाइजेशन चुनो जो प्रोजेक्ट या विषय आपको पसंद हैं उन्हीं से जुड़ी ऑर्गनाइजेशन को चुनो। उनसे कॉन्टैक्ट करो, उनके GitHub प्रोजेक्ट्स को पढ़ो और समझो कि वो क्या करना चाहते हैं। एक शानदार प्रोजेक्ट प्रपोजल तैयार करो अब आपको एक ऐसा प्रपोजल लिखना है जो आपके आइडिया, स्किल्स और पैशन को दिखाए। यह प्रपोजल ही तय करेगा कि आप सिलेक्ट होंगे या नहीं। समय पर आवेदन सबमिट करो आपको अपना प्रपोजल GSoC की वेबसाइट पर सबमिट करना होगा समय समय पर रजिस्ट्रेशन शुरू होते है। फिर रिजल्ट का इंतजार करो Google की टीम और ऑर्गनाइजेशन आपके प्रपोजल की समीक्षा करेंगी और फिर रिजल्ट घोषित होगा।

GSoC 2025 में सफलता पाने के टिप्स

कुछ ऐसे टिप्स हैं जिनकी मदद से आप GSoC में अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं: Google Summer of Code 2025 सिर्फ कोडिंग का प्रोग्राम नहीं है यह एक ऐसा मौका है जहां आप खुद को साबित कर सकते हैं दुनिया भर के डेवलपर्स से सीख सकते हैं और कुछ ऐसा बना सकते हैं जो लाखों लोगों के काम आए। और हां घर बैठे पैसे भी कमा सकते हैं। तो अगर आप कोडिंग में करियर बनाना चाहते हैं कुछ नया और बड़ा सीखना चाहते है तो GSoC 2025 को बिल्कुल मिस मत करना।

Google Summer of Code 2025 Important Link

रजिस्ट्रेशन करने के लिए यहाँ क्लिक करे सुचना: फिलहाल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। लेकिन समय पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होती रहती है। इसलिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर समय समय पर विजिट करते रहे ताकि आप इस मौके मिस ना करें। Read More: Online ITI course without Fee: आईटीआई के ऑनलाइन क्लास कहां से करें और फ्री में कैसे सीखें, बस करवाना होगा इस प्लेटफोर्म पर रजिस्ट्रेशन