How to use DeepSeek on laptop and Smartphone: DeepSeek के लॉन्च होते ही टेक्नोलॉजी की दुनिया में हलचल मच गई है। चीन द्वारा विकसित यह AI इतना ताकतवर साबित हो रहा है कि अमेरिका जैसी महाशक्ति को भी इससे चुनौती मिल रही है। कहा जा रहा है कि DeepSeek ने OpenAI के ChatGPT और Google के Gemini को कड़ी टक्कर दी है। इसकी तेजी, सटीकता और एडवांस्ड एल्गोरिदम इसे बेहद खास बनाते हैं। DeepSeek का इंटरफेस काफी हद तक ChatGPT जैसा ही है जिससे यूज़र्स के लिए इसे अपनाना और भी आसान हो गया है। DeepSeek की सबसे बड़ी खासियत इसकी जबरदस्त परफॉर्मेंस और रिस्पॉन्स टाइम है। जहां ChatGPT और Gemini कभी-कभी स्लो या लिमिटेड हो जाते हैं वहीं DeepSeek बिना किसी रुकावट के शानदार रिजल्ट देता है। इसका AI सिस्टम ज्यादा डेटा प्रोसेस कर सकता है और तेजी से जवाब देने की क्षमता रखता है। चीन का यह इनोवेशन अमेरिका की AI मोनोपॉली को सीधी चुनौती दे रहा है। ऐसे में सवाल यह उठता है क्या DeepSeek सच में ChatGPT और Gemini को पीछे छोड़ सकता है? DeepSeek अब यूजर्स उपयोग के लिए उपलब्ध है। अगर आप चाहे तो आज से ही DeepSeek का यूज कर सकते है। DeepSeek को लैपटॉप। डेस्कटॉप और स्मार्टफोन में एप्स के माध्यम से उपयोग किया जा सकता है। आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से DeepSeek लैपटॉप और स्मार्टफोन में यूज करने का तरीका और सेटअप बताने वाले है।
How to use DeepSeek on laptop / लैपटॉप में डीपसीक सेटअप कैसे करें
लैपटॉप में DeepSeek सेटअप करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फ़ॉलो करें। स्टेप 1: डीपसीक यूज करने के लिए सबसे पहले DeepSeek की ऑफिशियल वेबसाइट (https://www.deepseek.com) पर जाएं। स्टेप 2: इसके बाद होमपेज पर "Sign Up" या "Get Started" बटन पर क्लिक करें। स्टेप 3: अब अपना ईमेल एड्रेस डालें और एक स्ट्रॉन्ग पासवर्ड बनाये। स्टेप 4: लेकिन आपके पास Google या Microsoft का अकाउंट है तो उससे भी साइन अप किया जा सकता है। स्टेप 5: इसमें आपको फ्री और पेड दोनों प्लान्स देखने मिलेगे। स्टेप 6: अगर आप शुरुआत कर रहे हैं तो फ्री प्लान चुनें। बाद में आप पेड प्लान में अपग्रेड कर सकते हैं। स्टेप 7: अकाउंट बनाने के बाद आपको DeepSeek के डैशबोर्ड पर रीडायरेक्ट किया जाएगा। स्टेप 8: अब यहां आपको टूल्स और फीचर्स की लिस्ट दिखाई देगी। स्टेप 9: अगर आप DeepSeek को अपने एप्लिकेशन या वेबसाइट में इंटीग्रेट करना चाहते हैं तो API Key जेनरेट करें। स्टेप 10: इसके बाद "Settings" या "API Section" में जाकर नया API Key बनाएं। स्टेप 11: अब Deepseek यूज करने के लिए तैयार है। Deepseek के होम पेज पर आपको Chat Gpt जैसा ही इंटरफेस देखने को मिलेगा। इसमें आप अपने सवाल आदि पूछकर Deepseek का आसानी से यूज कर सकते है। यदि आपके पास लैपटॉप या डेस्कटॉप नही है तो ऐसे में आप स्मार्टफोन में भी Deepseek यूज कर सकते है।
How to use Deepseek on Smartphone / मोबाइल में डीपसीक सेटअप कैसे करें
स्मार्टफोन में Deepseek यूज करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फ़ॉलो करें। स्टेप 1: स्मार्टफोन में Deepseek यूज करने के लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन के ऐप स्टोर (Google Play Store या Apple App Store) पर जाएं। स्टेप 2: इसके बाद सर्च बार में "DeepSeek" टाइप करें और ऐप को डाउनलोड करें। स्टेप 3: अब ऐप ओपन करें और "Sign Up" बटन पर क्लिक करें। स्टेप 4: इसके बाद अपना ईमेल एड्रेस डालें और एक स्ट्रॉन्ग पासवर्ड सेट करें। स्टेप 5: इसमें ऐप आपसे कुछ परमिशन मांग सकता है जैसे नोटिफिकेशन एक्सेस या स्टोरेज एक्सेस। स्टेप 7: इसके बाद "Allow" पर क्लिक करके इन परमिशन को दें। स्टेप 8: अब एप ओपन करें ऐप का इंटरफेस बहुत ही यूजर-फ्रेंडली रखा गया है। होम स्क्रीन पर आपको एक टेक्स्ट बॉक्स दिखेगा। स्टेप 7: यहां यूजर्स अपने सवाल डाल सकते हैं या टास्क आदि डाल डाल सकते है। Deepseek तुरंत ही यूजर्स के सवाल का जवाब देगा। इस तरीके से Deepseek (डीपसीक) का पूरा सेटअप लैपटॉप और मोबाइल में किया जा सकता है।