शॉर्ट टर्म टेक्निकल कोर्स से शुरुआत करें
अगर आपको टेक्निकल काम पसंद है, तो ITI में फेल होने के बाद भी कई शॉर्ट टर्म कोर्स आपके लिए उपलब्ध हैं। जो कुछ इस प्रकार है।- AC/फ्रिज रिपेयरिंग
- मोटर वाइंडिंग
- सोलर पैनल टेक्नीशियन
- CCTV इंस्टॉलेशन
- टू-व्हीलर मैकेनिक
डिजिटल स्किल्स में बनाएं करियर
आज के समय में डिजिटल स्किल्स की भारी डिमांड है। अगर आपको कंप्यूटर में थोड़ी भी रुचि है तो आप ये कोर्स कर सकते हैं:- बेसिक कंप्यूटर (MS Office, टाइपिंग, इंटरनेट)
- डिजिटल मार्केटिंग
- ग्राफिक डिजाइनिंग
- वीडियो एडिटिंग
- वेबसाइट डिजाइनिंग (WordPress, HTML)
PMKVY और NSDC के कोर्स का लाभ लें
भारत सरकार की योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) और NSDC (National Skill Development Corporation) के तहत कई फ्री या सस्ती ट्रेनिंग मिलती हैं। इसमें आप हॉस्पिटैलिटी, रिटेल, हेल्थकेयर, सिक्योरिटी सर्विस, ब्यूटी वेलनेस आदि में कोर्स कर सकते हैं।ओपन स्कूलिंग और आगे की पढ़ाई
अगर आप पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं तो NIOS (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग) के जरिए 10वीं या 12वीं पास कर सकते हैं। इसके बाद:- पॉलिटेक्निक डिप्लोमा में एडमिशन
- IGNOU या किसी ओपन यूनिवर्सिटी से BA/BCom
- प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कोर्सेस भी कर सकते हैं
प्राइवेट जॉब ओरिएंटेड कोर्सेज
कम बजट में कुछ ऐसे कोर्स भी हैं जो जल्दी नौकरी दिलाते हैं:- मोबाइल रिपेयरिंग
- टेलरिंग / फैशन डिजाइनिंग
- हेयर स्टाइलिंग
- कारपेंट्री, पेंटिंग, POP वर्क
ऑनलाइन वर्क और फ्रीलांसिंग
अगर आपके पास कंप्यूटर या मोबाइल है और सीखने का जज़्बा है तो आप ये काम भी कर सकते हैं:- डाटा एंट्री
- कंटेंट राइटिंग / ब्लॉगिंग
- यूट्यूब चैनल शुरू करना
- एफिलिएट मार्केटिंग
स्वरोजगार और सरकारी योजनाएं
ITI फेल होने के बाद आप खुद का बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं। सरकार की योजनाएं मदद करेंगी:- मुद्रा लोन (बिना गारंटी)
- PMEGP (स्वरोजगार योजना)
- स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया
निष्कर्ष
ITI में फेल होना आपके जीवन का अंत नहीं है बल्कि एक नया मोड़ है। अगर आपके अंदर कुछ करने की चाह है तो रास्ते बहुत हैं। एक रास्ता बंद होने का मतलब यह नहीं कि सफर खत्म हो गया बल्कि अब नए रास्तों पर चलने का वक्त है। आप इनमें से किसी भी विकल्प को अपनाकर न सिर्फ अपने करियर को दिशा दे सकते हैं बल्कि खुद को एक नई पहचान भी दे सकते हैं।Read More: लड़कियों के लिए आईटीआई कोर्स: लड़कियों के लिए बेस्ट आईटीआई कोर्स, जिसमे मिलेगी हाई सैलरी
