MH SET 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया
आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन है और इसे पूरा करना काफी सरल है:- सबसे पहले setexam.unipune.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक ढूंढकर क्लिक करें।
- नए यूजर के रूप में रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन पत्र भरें।
- सभी आवश्यक विवरण जैसे नाम, पता, शैक्षिक योग्यता भरें।
- दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- एक बार सभी विवरण जांच लें और फिर आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग: 800 रुपये
- आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PwD/Transgender): 650 रुपये
MH SET 2025 परीक्षा का पैटर्न
MH SET परीक्षा में दो पेपर होते हैं और दोनों ही पूरी तरह से ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों पर आधारित हैं।- पेपर 1: इसमें रीजनिंग एबिलिटी, कॉम्प्रिहेंशन, डायवर्जेंट थिंकिंग और जनरल अवेयरनेस से जुड़े सवाल होते हैं। इसमें कुल 50 प्रश्न होते हैं, हर प्रश्न 2 अंक का होता है।
- पेपर 2: यह उम्मीदवार के चयनित विषय पर आधारित होता है। इसमें 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होते हैं, जिनमें प्रत्येक सवाल 2 अंक का होता है।
पासिंग मार्क्स और कटऑफ
MH SET में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे:- सामान्य, EWS और OBC वर्ग: न्यूनतम 40% अंक दोनों पेपर्स को मिलाकर।
- SC, ST, PwD और ट्रांसजेंडर वर्ग: न्यूनतम 35% अंक दोनों पेपर्स को मिलाकर।
MH SET 2025: क्यों दें यह परीक्षा?
- अकादमिक करियर में स्थिरता: इस परीक्षा को पास कर आप महाराष्ट्र में सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बन सकते हैं।
- प्रतिष्ठा और सम्मान: SET पास करना एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है, जो आपकी अकादमिक प्रतिष्ठा को बढ़ाता है।
- आर्थिक स्थिरता: सरकारी शिक्षण संस्थानों में नौकरी मिलने से स्थिर आय का स्रोत बनता है।
Learn More: Bihar Class 1st 8th Exam dates: बिहार में 1 से 8 तक की परीक्षाएं 10 मार्च से, कब कौन सा पेपर पूरी जानकारी यहां
