OpenAI vs DeepSeek controversy: हाल ही में लॉन्च हुआ AI मॉडल DeepSeek पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे ChatGPT का सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी माना जा रहा है। लेकिन अब इस पर गंभीर आरोप लग रहे हैं कि इसने OpenAI के डेटा को अनधिकृत तरीके से एक्सेस करके अपना AI मॉडल तैयार किया। Bloomberg की एक रिपोर्ट के अनुसार Microsoft और OpenAI इस मामले की जांच कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि DeepSeek से जुड़े कुछ व्यक्तियों ने OpenAI के API (Application Programming Interface) का इस्तेमाल करके बड़ी मात्रा में डेटा एक्सेस किया। सुरक्षा शोधकर्ताओं ने पिछले कुछ महीनों में इस संदिग्ध गतिविधि को ट्रैक किया है।
क्या DeepSeek ने वास्तव में किया है डेटा चोरी?
अभी तक इस मामले की पूरी तरह से पुष्टि नहीं हुई है लेकिन अगर ये आरोप सच साबित होते हैं तो यह AI इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा विवाद बन सकता है। OpenAI और Microsoft जैसी कंपनियां अपनी तकनीक को सुरक्षित रखने के लिए कई सुरक्षा उपाय अपनाती हैं लेकिन अगर कोई AI मॉडल इन उपायों को बायपास करके डेटा चुराने में सफल हो जाए तो यह पूरे AI इंडस्ट्री के लिए गंभीर चिंता का विषय बन सकता है।
DeepSeek vs OpenAI AI इंडस्ट्री में बढ़ी प्रतिस्पर्धा
OpenAI का ChatGPT, Google का Gemini और अब चीन का DeepSeek AI इंडस्ट्री में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है। हर कंपनी अपनी तकनीक को और अच्छा बनाने की कोशिश कर रही है। DeepSeek अपने डाटा एनालिसिस और मशीन लर्निंग क्षमताओं के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। चीन में इसे AI क्षेत्र में एक बड़ा इनोवेशन बताया जा रहा है लेकिन अगर OpenAI का डेटा चोरी करने की बात सच निकलती है तो इससे DeepSeek की इमेज को बड़ा नुकसान हो सकता है।
क्या DeepSeek पर होगी कानूनी कार्रवाई?
अगर यह आरोप सही साबित होते हैं तो OpenAI और Microsoft DeepSeek के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं। लेकिन फिलहाल अभी तक इस मामले के बारे में कोई खुलासा नही हुआ है। इन दिनों सोशल मिडिया पर इन दोनों के बीच की controversy वायरल हो रही है। अब यह तो आने वाला समय ही बताएगा की क्या सच में Deepseek ने OpenAI chatGpt का डेटा चोरी किया है या नही। Learn More: How to use DeepSeek on laptop and Smartphone: Laptop और Smartphone में DeepSeek कैसे करें सेटअप? आसान गाइड