
UPSC CSE Topper 2025: संघ लोक सेवा आयोग ने घोषित किया UPSC CSE 2025 का परिणाम
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने बहुप्रतीक्षित सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस बार UPSC CSE Topper 2025 का खिताब प्रयागराज की शक्ति दुबे के नाम रहा, जिन्होंने पूरे देश में टॉप रैंक हासिल की है। उनके बाद हरियाणा की हर्षिता गोयल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और तीसरे स्थान पर डोंगरे अर्चित पराग रहे।
इस वर्ष कुल 1009 उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), और अन्य केंद्रीय सेवाओं (Group A और B) में नियुक्ति के लिए चुना गया है। साथ ही आयोग ने 230 उम्मीदवारों की एक समेकित आरक्षित सूची भी जारी की है।
UPSC CSE Topper 2025: जानिए टॉप 3 टॉपर्स के बारे में
शक्ति दुबे (रैंक 1)
शक्ति दुबे, जो कि यूपी के प्रयागराज से हैं, ने कठिन परिश्रम और लगन से इस मुकाम को हासिल किया है। उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से B.Sc. की पढ़ाई की और फिर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया। 2018 से ही वे UPSC की तैयारी में जुटी थीं। उनका वैकल्पिक विषय “राजनीति विज्ञान” रहा। शक्ति की इस ऐतिहासिक सफलता पर उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।
हर्षिता गोयल (रैंक 2)
हरियाणा की रहने वाली हर्षिता मूल रूप से गुजरात के वडोदरा से हैं। वह एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं और सामाजिक संगठनों से भी जुड़ी रही हैं। उन्होंने ‘Belief Foundation’ जैसे NGO में कार्य कर थैलेसीमिया और कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है। हर्षिता ने महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा से B.Com किया और UPSC में अपने वैकल्पिक विषय के रूप में राजनीति विज्ञान एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध को चुना।
डोंगरे अर्चित पराग (रैंक 3)
तीसरे स्थान पर रहे डोंगरे अर्चित पराग की सफलता भी प्रेरणादायक है, जिनकी सादगी और समर्पण की कहानी सोशल मीडिया पर भी खूब साझा की जा रही है।
UPSC Toppers List 2025: टॉप 20 में कौन-कौन शामिल
इस बार की UPSC CSE Topper 2025 सूची में देशभर के प्रतिभाशाली युवाओं ने जगह बनाई है। टॉप 10 में शामिल कुछ प्रमुख नाम हैं:
- शक्ति दुबे
- हर्षिता गोयल
- डोंगरे अर्चित पराग
- शाह मार्गी चिराग
- आकाश गर्ग
- कोमल पुनिया
- आयुषी बंसल
- राज कृष्ण झा
- आदित्य विक्रम अग्रवाल
- मयंक त्रिपाठी
UPSC CSE 2025: श्रेणीवार चयन विवरण
इस वर्ष 1009 चयनित उम्मीदवारों में से 335 सामान्य वर्ग से, 109 EWS, 318 OBC, 160 SC और 87 ST वर्ग से हैं। वहीं, बेंचमार्क विकलांगता वाले 45 उम्मीदवारों का भी चयन हुआ है।
सेवा-वार रिक्तियों की संख्या
IAS: 180
IFS: 55
IPS: 147
Central Services (Group A): 605
Group B Services: 142
कुल मिलाकर: 1129 रिक्तियों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
UPSC CSE Topper 2025: देश को मिले नए प्रशासक
हर वर्ष की तरह, इस बार भी UPSC CSE Topper 2025 की सूची में शामिल युवा न केवल अपनी मेहनत से, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाने की भावना से प्रेरित हैं। शक्ति दुबे और हर्षिता गोयल जैसे नाम इस बात का प्रमाण हैं कि समर्पण और सेवा का भाव, प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बना सकता है।