UPSC New Rules: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने एक नया नोटिस जारी किया है, जिसमें
सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 और
भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 के अभ्यर्थियों के लिए OTR प्रोफाइल अपडेट से जुड़े बदलावों की जानकारी दी गई है। इस नोटिस के अनुसार जिन उम्मीदवारों ने
सिविल सेवा और IFS परीक्षा के लिए अपना OTR रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है उन्हें
12 से 18 फरवरी 2025 के बीच अपने आवेदन फॉर्म में संशोधन करने का मौका मिलेगा। ध्यान दें कि इन परीक्षाओं के लिए आवेदन करने की
अंतिम तिथि 11 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है इसलिए सभी उम्मीदवारों को समय रहते अपनी प्रोफाइल और आवेदन फॉर्म अपडेट कर लेना चाहिए।
इस तारीख तक करें ओटीआर प्रोफाइल में संशोधन
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार यदि कोई उम्मीदवार
अपनी OTR प्रोफाइल (रजिस्ट्रेशन) में बदलाव करना चाहता है तो उसे यह मौका केवल
एक बार ही मिलेगा। यह संशोधन केवल OTR प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद किया जा सकता है। वहीं यदि कोई उम्मीदवार
इस परीक्षा के लिए पहली बार आवेदन कर रहा है तो उसे
OTR प्रोफाइल अपडेट करने की अंतिम तिथि 18 फरवरी 2025 तक मिलती है। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपने विवरण को सही कर लें।
क्या-क्या बदलाव किया जा सकेगा
- नाम/परिवर्तित नाम
- डेट ऑफ बर्थ
- जेंडर
- पिता/माता/अभिभावक का नाम
- अल्पसंख्यक दर्जा
- कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा रोल नंबर
केवल एक बार मिलेगा बदलाव का मौका!
OTR प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन के बाद
जीवनभर में सिर्फ एक बार ही प्रोफाइल में बदलाव करने का मौका मिलेगा। इसलिए कोई भी संशोधन बहुत सोच-समझकर करें। इसके अलावा
ईमेल आईडी बदलने की अनुमति किसी भी स्थिति में नहीं दी जाएगी इसलिए पहले से दर्ज की गई जानकारी को सही और सटीक रखें।
आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?
यूपीएससी
सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 और
भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया
22 जनवरी 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार
11 फरवरी 2025 तक अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए
UPSC की आधिकारिक वेबसाइट (upsc.gov.in) पर जाएं। इन दोनों परीक्षाओं का
प्रारंभिक चरण 25 मई 2025 को आयोजित किया जाएगा, इसलिए समय पर रजिस्ट्रेशन कर लें।
इस बार कितनी वैकेंसी निकली हैं?
यूपीएससी ने
सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए कुल
979 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इनमें से
38 पद बेंचमार्क विकलांगता श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक
पिछले 4 वर्षों में यह सबसे कम वैकेंसी हैं जिससे प्रतियोगिता और भी कड़ी हो सकती है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सही रणनीति बनाकर तैयारी करनी होगी।