अगर आपके घर में किसी को नियमित रूप से मेडिकल सेवाओं की ज़रूरत होती है या आप दवाइयों, जांच और डॉक्टर कंसल्टेशन पर हर महीने अच्छा-खासा खर्च करते हैं तो Apollo SBI Card आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इस क्रेडिट कार्ड से आप मेडिकल खर्चों पर 25% तक की बचत कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस कार्ड की खासियतें और यह आपके लिए कितना फायदेमंद हो सकता है।

क्या है Apollo SBI Card

Apollo SBI Card एक को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड है जिसे Apollo 24|7 और SBI Card ने मिलकर लॉन्च किया है। यह कार्ड विशेष रूप से हेल्थकेयर और वेलनेस सेवाओं पर ज़ोर देता है। इसके जरिए Apollo Pharmacy, Apollo Diagnostics और Apollo 24|7 जैसे प्लेटफॉर्म पर खरीदारी करते समय विशेष छूट और रिवार्ड मिलते हैं।

जानिए Apollo SBI Card के खास फीचर्स और फायदे

वेलकम बेनिफिट

कार्ड लेने पर 1,500 रुपये का Apollo 24|7 ई-गिफ्ट वाउचर मिलता है, जिसे Apollo Pharmacy में दवाइयों, हेल्थ प्रोडक्ट्स और अन्य सामान पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

Apollo Circle Benefits

इस कार्ड के साथ Apollo Circle की सुविधाएं पहले से जुड़ी होती हैं। इसमें मिलते हैं:

हेल्थ बेनिफिट्स

रिवार्ड पॉइंट्स कैसे कमाएं

क्लब करें रिवार्ड्स और सेविंग्स, और पाएं डबल फायदा

Apollo Pharmacy या Apollo 24|7 से खरीदारी करने पर आप दोहरा लाभ उठा सकते हैं:

अन्य विशेषताएं

Apollo SBI Card की सबसे बड़ी सीमा यह है कि इसके अधिकतर लाभ Apollo 24|7 इकोसिस्टम तक सीमित हैं। अगर आप Apollo के प्लेटफॉर्म का उपयोग नहीं करते, तो कार्ड से मिलने वाले फायदे सीमित रह सकते हैं। बाहर की खरीदारी पर रिवार्ड रेट भी कम हो जाता है।

शुल्क और वार्षिक फीस

क्या आपको Apollo SBI Card लेना चाहिए

अगर आपके या आपके परिवार के किसी सदस्य को नियमित मेडिकल केयर की आवश्यकता होती है तो Apollo SBI Card लेना एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है। यह न सिर्फ दवाइयों और डॉक्टर विजिट्स पर छूट देता है, बल्कि फिटनेस मेंबरशिप, फ्री हेल्थ चेकअप और एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस जैसी सुविधाएं भी देता है। यदि आप पहले से ही Apollo 24|7 इकोसिस्टम का हिस्सा हैं, तो यह कार्ड आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। नोट: यह लेख किसी निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं है। कार्ड लेने से पहले अपनी ज़रूरत और खर्च की आदतों के अनुसार निर्णय लें।

हमारी वेबसाइट के अन्य रोचक ब्लॉग पोस्ट