[caption id="attachment_10709" align="aligncenter" width="1200"]Best saving schemes for Women Best saving schemes for Women[/caption] Best saving schemes for Women: केंद्र और राज्य सरकारें हमेशा विभिन्न वर्गों के लोगों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाती रही हैं। इस दिशा में महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने 2023 में एक नई छोटी बचत योजना शुरू की थी। इस योजना का नाम महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट (MSSC) रखा गया है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई यह योजना काफी लाभकारी है क्योंकि इसमें महिलाओं को आकर्षक ब्याज मिलता है। अब 2025 बजट में इस योजना की अवधि बढ़ाने की मांग की गई है जिससे महिलाओं को इस योजना का और अधिक लाभ मिल सके। यदि आप अपनी पत्नी के नाम पर निवेश करने के बारे में सोच रहे है तो महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट (MSSC) में निवेश किया जा सकता है।

1000 रूपये के साथ खुलवाया जा सकता है अकाउंट / Best saving schemes for Women

महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट (MSSC) योजना खासतौर पर महिलाओं के लिए बनाई गई है इसलिए इसमें केवल महिलाओं के ही खाते खोले जा सकते हैं। इस योजना में महिलाओं को 7.5% का आकर्षक ब्याज मिलता है जो अन्य छोटी बचत योजनाओं में नहीं मिलता। यह योजना दो साल में मैच्योर होती है और आप इसमें अधिकतम 2 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो इस योजना को सिर्फ 1000 रुपये से भी शुरू कर सकते हैं। आप इस योजना का खाता किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में खुलवा सकते हैं। यह योजना महिलाओं के लिए एक बेहतरीन बचत विकल्प साबित हो सकती है जो उन्हें अच्छा रिटर्न और आर्थिक सुरक्षा देती है।

1 लाख के निवेश पर  गारंटीड मिलेगा 16,000 ब्याज

अगर आप 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपकी पत्नी को 16,000 रुपये का गारंटीड ब्याज मिलेगा। यह योजना पूरी तरह से सुरक्षित है और इसमें कोई जोखिम नहीं है। अगर आप इस स्कीम में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो दो साल बाद आपकी पत्नी को कुल 1,16,022 रुपये मिलेंगे जिसमें 16,022 रुपये सिर्फ ब्याज के रूप में होंगे। खास बात यह है कि यह योजना सरकारी गारंटी के साथ है जिससे आपको पूरी तरह से फिक्स रिटर्न मिलता है। यदि आप पुरुष हैं तो आप इस स्कीम में अपनी पत्नी के नाम पर खाता खुलवा सकते हैं और यह एक बेहतरीन निवेश विकल्प हो सकता है। Learn More: Top Government Schemes for Women in India: महिलाओं के लिए भारत सरकार की 7 बेमिसाल योजनाएं, जानिए पूरी जानकारी घर बैठे उठाएं लाभ