Budget 2025 Udhyam Portal: केंद्रीय बजट 2025 में
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने
गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए
10 महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर फोकस करने की बात कही है। साथ ही
MSME क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए उन्होंने
छोटे उद्योगों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं।
अगर आप
सूक्ष्म उद्योग (Small Enterprises) से जुड़े हैं तो अब सरकार
5 लाख रुपये तक के क्रेडिट कार्ड की सुविधा दे रही है जो आपके कारोबार को बढ़ाने में सहायक साबित हो सकता है।हालांकि इसके लिए आपको कुछ जरूरी कदम उठाने होंगे।
MSMEs को लेकर की गई घोषणा / Budget 2025 Udhyam Portal
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में
MSMEs को सरकार का दूसरा सबसे बड़ा इंजन बताते हुए इस क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि भारत में
1 करोड़ से अधिक MSMEs हैं जिनमें
7.5 करोड़ लोग काम कर रहे हैं।
इसी दौरान उन्होंने
MSMEs की
क्रेडिट क्षमता को बढ़ाने का भी ऐलान किया। इसके तहत
सूक्ष्म उद्योग (Micro Enterprises) से जुड़े लोगों को अब
5 लाख रुपये तक का क्रेडिट कार्ड मिलेगा। इस साल के अंत तक
10 करोड़ से ज्यादा क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे जिससे उद्यमी अपने व्यवसाय को
आगे बढ़ाने के लिए इस कार्ड का उपयोग कर सकेंगे।
क्रेडिट कार्ड पाने के लिए पूरी करनी होगी ये शर्तें
यदि आप
5 लाख रुपये तक के क्रेडिट कार्ड का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको पहले अपने
सूक्ष्म उद्योग (Micro Enterprises) को
Udhyam Portal पर रजिस्टर करना होगा।
Udhyam Portal पर रजिस्टर कैसे करें
STEP-1: सबसे पहले
Udhyam Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर आपको
"For New Entrepreneurs who are not registered yet as MSME or those with EM-II" दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें फिर एक फॉर्म खुलेगा। इसमें
आधार नंबर और
उद्यमी का नाम भरें। इसके बाद आपके
आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
STEP-2: OTP वेरिफाई होने के बाद
PAN Verification Page खुलेगा जहां आपको
पिछले ITR की जानकारी देनी होगी।
STEP-3: अब
Udhyam Registration Form खुल जाएगा। इसमें आपको
नाम, पता, बैंक विवरण, लोकेशन और कितने लोग काम करते हैं जैसी जानकारी भरनी होगी। फिर
Submit बटन पर क्लिक करें। एक OTP आएगा उसे भरकर सबमिट करें। इसके बाद आपका
Udhyam e-registration certificate आपके ईमेल पर भेजा जाएगा।
बस अब आप तैयार हैं और आसानी से क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उद्यम पोर्टल रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज और फायदे
Udhyam Portal पर रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज़ जैसे
आधार कार्ड,
पैन कार्ड और
GST नंबर जरूरी होते हैं। इस रजिस्ट्रेशन के कई फायदे हैं जैसे कि MSME रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से
पेपरलेस हो जाता है जिससे प्रक्रिया सरल और तेज हो जाती है।
इसके अलावा आपको
बैंक से लोन लेने में प्राथमिकता मिलती है और साथ ही
केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी प्राप्त होता है जो आपके व्यवसाय को बढ़ाने में मदद कर सकती हैं।
Udhyam Portal Register Link: CLICK HERE