[caption id="attachment_11314" align="aligncenter" width="1200"]Crorepati Scheme Crorepati Scheme[/caption] Crorepati Scheme: महंगाई और बढ़ती जरूरतों के बीच हर व्यक्ति एक ऐसी योजना चाहता है जो उसे मंथली इनकम के साथ-साथ भविष्य के लिए मजबूत फंड भी दे सके। बचत और निवेश के पारंपरिक तरीकों से लोगों को अब वैसी सुरक्षा और रिटर्न नहीं मिल रही है जैसी आज की बदलती आर्थिक स्थितियों में चाहिए। ऐसे में Crorepati Scheme के तहत आने वाला Systematic Withdrawal Plan (SWP) एक शानदार विकल्प बनकर उभर रहा है। जो न केवल आपको हर महीने रेगुलर इनकम देता है बल्कि लंबी अवधि में करोड़ों रुपये की संपत्ति भी बना सकता है। यह स्कीम खासतौर से उन लोगों के लिए कारगर मानी जा रही है जो रिटायरमेंट के बाद स्थायी आमदनी चाहते हैं या किसी भी उम्र में एक मजबूत फाइनेंशियल बैकअप तैयार करना चाहते हैं। इसके ज़रिए आप एकमुश्त राशि को निवेश करके बिना मूलधन को नुकसान पहुंचाए जीवनभर हर महीने पैसे निकाल सकते हैं।

क्या है Crorepati Scheme के तहत आने वाला SWP

Systematic Withdrawal Plan (SWP) म्यूचुअल फंड से जुड़ी एक योजना है जिसमें आप एकमुश्त राशि निवेश करके हर महीने नियमित इनकम प्राप्त कर सकते हैं। इस स्कीम की खास बात यह है कि आपके पैसे खर्च नहीं होते बल्कि बची हुई राशि पर लगातार रिटर्न मिलता रहता है। Crorepati Scheme में यह दावा किया जा रहा है। कि यदि सही ढंग से निवेश किया जाए तो कुछ वर्षों में न सिर्फ हर महीने ₹20,000 की इनकम पाई जा सकती है बल्कि आपके पोर्टफोलियो का कुल वैल्यू 3 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

SIP से ज्यादा ताकतवर क्यों है SWP

ज्यादातर लोग SIP (Systematic Investment Plan) को निवेश का सर्वोत्तम तरीका मानते हैं, लेकिन कई विशेषज्ञों के अनुसार SWP उससे भी ज्यादा प्रभावी हो सकता है। उदाहरण के तौर पर अगर आपने ₹50 लाख का कॉर्पस तैयार किया है और आप हर महीने ₹20,000 की निकासी करते हैं तब भी अगली 25 वर्षों में कुल 60 लाख रुपये निकालने के बावजूद आपका फंड 3 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच सकता है। इसका कारण यह है कि बचे हुए पैसे पर लगातार कंपाउंडिंग रिटर्न मिलता रहता है जिससे आपका पोर्टफोलियो समय के साथ बढ़ता जाता है।

कैसे बनता है 3 करोड़ का फंड? जानिए गणित

इस योजना को समझने के लिए हमने 10% सालाना रिटर्न के आधार पर गणना की है। मान लीजिए आपने 50 लाख रुपये का कॉर्पस तैयार कर लिया है और अब आप इसमें और निवेश नहीं करना चाहते। आप सिर्फ हर महीने ₹20,000 घर खर्च के लिए निकालना चाहते हैं, तो: यह इसलिए संभव होता है क्योंकि जो राशि निकासी के बाद पोर्टफोलियो में बचती है, उस पर भी हर साल 10% का रिटर्न मिलता रहता है।

Crorepati Scheme क्यों है चर्चा में

बाजार में इस तरह की योजनाओं की बढ़ती लोकप्रियता के पीछे कारण है लॉन्ग टर्म फाइनेंशियल सिक्योरिटी और मंथली इनकम की सुविधा। खासकर उन लोगों के लिए जो रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम चाहते हैं उनके लिए SWP आधारित Crorepati Scheme एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आ रही है।

निवेश से पहले ध्यान रखें ये बातें

यह गणना SWP Calculator के जरिए की गई है और यह अनुमानित रिटर्न पर आधारित है। निवेश का फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें क्योंकि बाजार जोखिमों के अधीन होता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका पैसा सिर्फ बैंक में पड़े रहने के बजाय रिटर्न भी देता रहे और आपको हर महीने आमदनी भी मिले,तो Crorepati Scheme जैसे विकल्पों पर एक बार जरूर विचार करें। डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ आपकी जानकारी के लिए है। निवेश करने से पहले फाइनेंस एक्सपर्ट की राय जरुर ले। निवेश के बाद लाभ या हानि होने पर हमारा प्लेटफोर्म जिम्मेदार नही रहेगा। Learn More: JanNivesh SIP scheme: सिर्फ ₹250 की छोटी बचत से बना सकते हैं लाखों का फंड, SBI की जननिवेश SIP से उठाएं फायदा