Currency Exchange: अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं तो करेंसी एक्सचेंज से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। हर देश की अपनी विशेष मुद्रा होती है जैसे भारत में रुपया चलता है तो अमेरिका में डॉलर का प्रचलन है। इसलिए जब भी कोई व्यक्ति किसी दूसरे देश की यात्रा करता है तो वहां की करेंसी में पैसा बदलवाना जरूरी हो जाता है।

कहां कराएं करेंसी एक्सचेंज

विदेशी मुद्रा बदलवाने के लिए हमेशा किसी अधिकृत और RBI से मान्यता प्राप्त करेंसी एक्सचेंज सेंटर का ही चयन करें। अनाधिकृत एक्सचेंज सेंटर पर जाने से बचें क्योंकि यह न केवल जोखिम भरा हो सकता है बल्कि इससे कानूनी दिक्कतें भी उत्पन्न हो सकती हैं। एक्सचेंज कराने से पहले अलग-अलग स्थानों के रेट की तुलना जरूर करें। सबसे बेहतर रेट मिलने पर ही लेनदेन करें ताकि आपको अपनी राशि का अधिकतम लाभ मिल सके।

करेंसी एक्सचेंज से पहले इन बातों का रखें ध्यान

अतिरिक्त शुल्क से सावधान रहें कई बार बैंक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या फॉरेक्स एजेंट एक्सचेंज प्रक्रिया के दौरान छिपे हुए शुल्क ले सकते हैं। लेन-देन से पहले सभी चार्जेस की पूरी जानकारी ले लें। एयरपोर्ट पर एक्सचेंज से बचें एयरपोर्ट पर करेंसी एक्सचेंज कराना सबसे महंगा सौदा साबित हो सकता है। यहां रेट अक्सर कम और शुल्क ज्यादा होते हैं। डॉक्युमेंट्स तैयार रखें करेंसी एक्सचेंज के समय पासपोर्ट, वीज़ा और टिकट जैसी जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है। इन्हें पहले से तैयार रखें। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का करें इस्तेमाल आजकल कई भरोसेमंद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी विदेशी करेंसी एक्सचेंज की सुविधा देते हैं। इससे न केवल बेहतर रेट मिल सकते हैं, बल्कि यह प्रक्रिया तेज और सुविधाजनक भी होती है।

सुरक्षित और लाभदायक लेनदेन के लिए सुझाव

Learn More: Systematic Transfer Plan: सिस्टमेटिक ट्रांसफर प्लान (STP) क्या है? जानें कैसे देगा निवेश पर शानदार रिटर्न