Mutual Fund SIP: क्या आप भी शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से डरते हैं? अक्सर लोग सोचते हैं "निवेश करना तो जोखिम भरा है" लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस जोखिम को कम करके भी आप बेहतर रिटर्न पा सकते हैं?
जी हाँ, म्यूचुअल फंड्स इसका सही तरीका हो सकते हैं। ये न सिर्फ आपके पैसे को विविधता देते हैं बल्कि शेयर बाजार की तुलना में जोखिम भी कम होता है। और सबसे बढ़िया बात? आपको लाखों रुपये एक साथ लगाने की जरूरत नहीं है छोटा छोटा निवेश भी किया जा सकता है।
यदि आप म्यूचुअल फंड्स (
SIP) में हर महीने मात्र 6,000 रूपये का निवेश करते है तो कुछ सालों में ही यह फंड 1 करोड़ रूपये तक का हो सकता है। यह सब कैसे होगा जानिए कैलकुलेशन।
छोटी-छोटी बचतों से बनाएँ बड़ा फंड / Mutual Fund SIP
अगर आपकी किस्मत साथ दे तो म्यूचुअल फंड एसआईपी से
50% सालाना रिटर्न भी हासिल कर सकते हैं लेकिन यह पूरी तरह से
शेयर बाजार की स्थिति और फंड की
परफॉर्मेंस पर निर्भर करता है। हालांकि अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करते है तो औसतन
12% सालाना रिटर्न मिलना आम बात है।
हम यहां पर
12% सालाना रिटर्न मानकर उदाहरण दे रहे हैं। अब अगर आप हर महीने
6000 रुपये एसआईपी में निवेश करते हैं तो
24 साल में आपके पास करीब
1,00,36,123 रुपये का फंड जमा हो जाएगा। इसमें से
17,28,000 रुपये आपकी निवेश राशि होगी और
83,08,123 रुपये ब्याज के रूप में मिलेगा।
म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेश करते समय ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें:
- एसआईपी में फिक्स रिटर्न नहीं मिलता:
- एसआईपी के जरिए आपको रिटर्न का कोई निश्चित प्रतिशत नहीं मिलता।
- कभी आपको 20% का रिटर्न मिल सकता है तो कभी -10% का नेगेटिव रिटर्न भी हो सकता है।
- लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स (LTCG):
- एसआईपी से मिलने वाले रिटर्न पर आपको लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स चुकाना होता है।
- यह टैक्स आपके कुल रिटर्न को प्रभावित कर सकता है और आपके फंड में कमी हो सकती है।
- लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स की नई दर:
- सरकार ने लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स की दर 10% से बढ़ाकर 12.5% कर दी है।
- इसका मतलब है कि आपको अब टैक्स के रूप में अधिक राशि चुकानी पड़ेगी।
इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए एसआईपी में निवेश करने से पहले सभी पहलुओं को समझ लेना महत्वपूर्ण है।
Learn More: Budget 2025 Udhyam Portal:
छोटे उद्योगों को मिलेगी 5 लाख की लिमिट वाला क्रेडिट कार्ड, जानें Udhyam Portal पर रजिस्ट्रेशन का तरीका