Tips to invest in mutual fund SIP: हर निवेशक का सपना होता है कि वह अपनी मेहनत की कमाई को ऐसे प्लेटफॉर्म पर लगाए जहां से उसे ज्यादा से ज्यादा रिटर्न मिल सके। म्यूचुअल फंड में SIP (Systematic Investment Plan) एक ऐसा विकल्प है जो निवेशकों को नियमित रूप से छोटी-छोटी रकम लगाकर बड़ा फंड बनाने का मौका देता है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या ज्यादा फायदा पाने के लिए लंबी अवधि तक छोटी रकम निवेश करना बेहतर है या कम समय में बड़ी राशि का निवेश करना सही है।

छोटी SIP से बनाएं बड़ा फंड 

अगर आप हर महीने सिर्फ 5,000 रुपये की SIP करते हैं और यह निवेश 30 साल तक जारी रखते हैं तो आप कुल 18,00,000 रुपये निवेश करेंगे। लेकिन इस लंबे समय में कंपाउंडिंग का जादू दिखता है। आपको इस निवेश पर लगभग 65,11,991 रुपये का लाभ हो सकता है। इस तरह आपकी कुल राशि बढ़कर 83,11,991 रुपये तक पहुंच सकती है। यह आंकड़ा इस बात को साबित करता है कि समय ही असली ताकत है। जितनी लंबी अवधि तक आप निवेश करते हैं उतना ही आपका निवेश बढ़ता है और रिटर्न का फायदा कई गुना ज्यादा हो जाता है।

कम समय में ज्यादा निवेश 

अब मान लीजिए आप 10 साल के लिए हर महीने 15,000 रुपये की SIP करते हैं। इस दौरान भी आप कुल 18,00,000 रुपये ही निवेश करेंगे। लेकिन छोटी अवधि में कंपाउंडिंग का असर उतना नहीं दिखता। 10 साल बाद आपको करीब 10,42,066 रुपये का लाभ होगा और आपकी कुल राशि होगी 28,42,066 रुपये। यह आंकड़े बताते हैं कि बड़ी रकम लगाने के बावजूद छोटी अवधि में मिलने वाला लाभ सीमित होता है।

कौन सा तरीका है बेहतर?

अगर आप वाकई में ज्यादा रिटर्न चाहते हैं तो लंबी अवधि के लिए छोटी SIP करना अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है। इसका सबसे बड़ा कारण कंपाउंडिंग का असर है जो समय के साथ निवेश को बढ़ाता जाता है। लेकिन अगर आपके पास लंबा समय नहीं है और जल्दी रिटर्न चाहिए तो बड़ी SIP भी एक अच्छा विकल्प हो सकती है। हालांकि इसमें लाभ सीमित होता है।

निवेश करते समय किन बातों का रखें ध्यान

Learn More: JanNivesh SIP scheme: सिर्फ ₹250 की छोटी बचत से बना सकते हैं लाखों का फंड, SBI की जननिवेश SIP से उठाएं फायदा