[caption id="attachment_9109" align="aligncenter" width="1200"]

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana[/caption]
आप सभी लोगो ने Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana के बारे में तो सुना ही होगा। काफी लोग तो इस योजना के बारे में जानते भी नही होगे। अगर आप भी मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में नही जानते है तो आज की हमारी पोस्ट अंत तक पढने से इस योजना के बारे में जानकारी मिल जाएगी।
दरअसल यह योजना यूपी सरकार की तरफ से चलाई जा रही है। बालिका के विकास और उसे आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के शुरुआत यूपी सरकार ने की है। इस योजना के तहत बालिका के जन्म से लेकर बालिका की कक्षा 12वीं तक पढाई पूरी करने तक सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के तहत छह किस्तों में बालिका को 25,000 रूपये सरकार की तरफ दिए जाते है। इस योजना का लाभ लेने के लिए बालिका के मातापिता को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए आवेदन करना होगा।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए कैसे आवेदन होता है और इस योजना में आपको क्या-क्या दस्तावेज देने होगे आदि जानकारी के लिए हमारा यह पोस्ट पूरा पढ़े।
Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana Overview
| योजना का नाम |
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना |
| आर्टिकल का नाम |
Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana |
| राज्य का नाम |
उत्तरप्रदेश |
| कौन आवेदन कर सकता है |
उत्तरप्रदेश निवासी बालिका के अभिभावक |
| इस योजना का उद्देश्य |
बालिकाओ का उज्जल भविष्य |
| योजना से मिलने वाली राशि |
25,000 रूपये |
| आवेदन का माध्यम |
ऑनलाइन / ऑफलाइन |
| पात्रता |
बेटियाँ |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
mksy।up।gov।in |
Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana benefits
उत्तरप्रदेश सरकार ने बेटियों के लाभ के लिए बेटियों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए इस योजना किस शरूआत की है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के कुछ लाभ हमने नीचे प्रदान की है।
- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत बेटियों के लाभ के लिए गई है।
- इस योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर कक्षा 12वीं तक पढाई के लिए सरकार 25,000 रूपये की आर्थिक सहायता करती है।
- इस योजना का लाभ सिर्फ बेटियों को दिया जाता है।
- इस योजना से बेटियों को पढाई में मदद मिलेगी।
Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana Installments
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर कक्षा 12वीं तक छह क़िस्त में राशि प्रदान की जाती है। जो कुछ प्रकार होने वाली है।
- बालिका के जन्म के समय 5000 रूपये
- जन्म के एक साल के बाद टीकाकरण के लिए 2000 रूपये
- जब बालिका कक्षा 1 में प्रवेश करती है तब 3000 रूपये
- जब बालिका कक्षा 6वीं प्रवेश करती है तब 3000 रूपये
- जब बालिका कक्षा 9वीं में प्रवेश करती है तब 5000 रूपये
- जब बालिका कक्षा 12वीं में प्रवेश करती है तब 7000 रूपये
Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana age limit
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ सिर्फ बेटियों को मिलता है। जब बेटी का जन्म होता है। तब बेटी के अभिभावकों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए आवेदन करना होता है। इस योजना में आवेदन करने के बाद बेटी के नाम पर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है।
Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana documents
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज का होना अनिवार्य है। जो नीचे बताये गए है।
- बालिका के मातापिता का आधारकार्ड
- बालिका का जन्म प्रमाणपत्र
- निवास प्रमाणपत्र
- पहचान प्रमाणपत्र
- बैंक खाता विवरण
- आय प्रमाणपत्र
- पासपोर्ट साइज़ की फोटो
- मोबाइल नंबर
Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana registration
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे बताये स्टेप को फ़ॉलो करे।
- सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद होम पेज पर से अपना पंजीकरण करके पोर्टल में लॉग इन होना है।
- अब स्क्रीन पर एक फॉर्म ओपन होगा जिसमे आपको अपनी पर्सनल डिटेल्स जो मांगी गई है वह भर लेनी है।
- अब आपको मांगे गए दस्तावेज को अपलोड कर लेना है।
- अंत में सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इस तरीके से आपका ऑनलाइन आवेदन हो जायेगा।
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत कितनी राशि मिलती है?
इस योजना के तहत 25,000 रूपये की राशि प्रदान की जाती है।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में मिलने वाली राशी कितनी क़िस्त में मिलती है?
इस योजना के तहत मिलने वाली राशि 6 किस्तों में मिलती है।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ किस राज्य में मिलता है?
इस योजना का लाभ उत्तरप्रदेश राज्य में मिलता है।
इसे भी पढ़े:
Atal Pension Yojana: इस योजना के तहत हर महीने मिलेगे 5000 रूपये, जाने कैसे करे आवेदन