[caption id="attachment_9900" align="aligncenter" width="1200"]Mukhymantri sahbhagita yojana Mukhymantri sahbhagita yojana[/caption] Mukhymantri sahbhagita yojana: आज हम आपके लिए एक ऐसी योजना लेकर आये है जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नही होगा। इस योजना की शुरुआत हो चुकी है लेकिन काफी कम लोगो को इस योजना के बारे में पता है। आज हम जिस योजना के बारे में आपको बताने वाले है उस योजना का नाम मुख्यमंत्री सहभागिता योजना (Mukhymantri sahbhagita yojana) है। मुख्यमंत्री सहभागिता योजना से जुड़कर आप महीने के 6000 रूपये की कमाई कर सकती है। यह अनुदान आपको सरकार की तरफ से मिलेगा। मुख्यमंत्री सहभागिता योजना की एक बड़ी बात यह भी है की इस योजना के लिए एक रुपया भी आपको खर्चा नही करना है। सिर्फ एक फॉर्म भरना है और योजना का लाभ मिलना शुरू हो जायेगा। आइये मुख्यमंत्री सहभागिता योजना क्या है और इसका लाभ आपको कैसे मिलने वाला है। इस बारे में विस्तृत जान लेते है।

मुख्यमंत्री सहभागिता योजना क्या है (Mukhymantri sahbhagita yojana)

दरअसल मुख्यमंत्री सहभागिता योजना की शुरुआत यूपी सरकार द्वारा की गई है। इस योजना के तहत आपको गाय सेवा करनी है यानी की गाय का भरणपोषण करना होता है। आपको गौशाला से गाय लेकर आना है और उनका रखरखाव एवं भरणपोषण आदि करना है। सरकार ऐसे गौवंश संरक्षण करने वाले व्यक्ति को हर महीने अनुदान देगी।

प्रति गौवंश 50 रूपये प्रति दिन

अगर आप इस योजना से जुड़ जाते है तो आपको गौशाला से गाय रखरखाव के लिए दी जाएगी। आपको गाय की सेवा करनी है। इसके बदले में सरकार एक गाय पर प्रति दिन 50 रूपये का अनुदान देगी यानी की हर महीने एक गाय पर आपको 1500 रूपये मिलेगे। आप ज्यादा से ज्यादा 4 गाय पालने के लिए ले सकते है इससे अधिक गाय पालने के लिए नही दी जाएगी। अगर आप 4 गाय गौशाला से पालने के लिए लेते है तो 4 गाय पर 50 रूपये के हिसाब से दिन के 200 रूपये का अनुदान मिलेगा। हर महीने आपको चार गाय पालने 6,000 रूपये सरकार के द्वारा मिलेगा।

कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है यानी की आप चाहते है की आप गोवंश ले। तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय में जाना है और वहां से मुख्यमंत्री सहभागिता योजना फॉर्म लेकर भरना है। साथ साथ आपको एक शपथ पत्र भी लिखकर देना होगा। इसके बाद आपको गोवंश का लाभ मिलना शुरू हो जायेगा। आप अधिकतम 4 गाय गोवंश के लिए ले सकते है।

घर बैठे हो सकती है कमाई

यह एक ऐसी योजना जिसमे आपको पुण्य के साथ साथ पैसे भी मिलने वाला है। दरअसल इस योजना से जुड़ने के बाद आपको गाय माता की सेवा करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा हर महीने घर बैठे ही 6000 रूपये की इनकम भी होगी।

बिना किसी शुल्क के होगी योजना शुरू

अगर आप मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के साथ जुड़ जाते है तो आपको इसके लिए कोई भी शुल्क आदि नही देना होगा। इस योजना के लिए फॉर्म फ्री में भरे जाते है। इसलिए निशुल्क ही इस योजना का लाभ आपको मिलना शुरू हो जाएगी। इस योजना की शुरुआत की उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा की गई है। अगर आप उत्तरप्रदेश के निवासी है तो इस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते है।

मुख्यमंत्री सहभागिता योजना पात्रता (Mukhymantri sahbhagita yojana Elgibilty)

इस योजना में कुछ पात्रता भी तय गई है जो कुछ प्रकार रहने वाली है। इस योजना के लिए फिलहाल ऑफलाइन मोड़ से आवेदन हो रहे है। इच्छुक किसान भाई पशुपालक भाई इस योजना से जुड़ सकते है। इसे भी पढ़े: Atal Pension Yojana: इस योजना के तहत हर महीने मिलेगे 5000 रूपये, जाने कैसे करे आवेदन