
Atal Pension Yojana: हमारे देश में नागरिको के लाभ के लिए सरकार की तरफ से विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जाती है। कुछ योजना केंद्र सरकार की तरफ से चलती है तो कुछ योजना राज्य सरकार की तरफ से चलाई जाती है। लेकिन आज हम देश की सबसे जानीमानी और देश के हर एक नागरिक के लाभ के लिए चलाई जा रही। अटल पेंशन योजना के बारे में आपसे बात करने वाले है। आप में से काफी लोग ऐसे होगे जिन्होंने अटल पेंशन योजना के नाम तो सुना होगा लेकिन इस योजना के बारे में डिटेल्स में जानकारी नही होगी।
अगर आप भी अटल पेंशन योजना के बारे में नही जानते है तो आज की हमारी इस पोस्ट को पूरा पढ़े। हम आपको अटल पेंशन योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले है।
अटल पेंशन योजना क्या है
सबसे पहले हम अटल पेंशन योजना के बारे में जान लेते है की आखिरकार यह योजना क्या है। दरअसल अटल पेंशन योजना की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 1 जून 2015 से की थी। इस योजना का लाभ देश के हर एक नागरिक जो 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच का है उठा सकते है। इस योजना का मुख्य हेतु हर एक व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाना है। अटल पेंशन योजना में अपना आवेदन करने के बाद आपको हर महीने 42 रूपये से लेकर 210 रूपये तक प्रीमियम भरना होता है। जब आवेदक की आयु 60 वर्ष हो जाती है तब उनको हर महीने 1000 रूपये से लेकर 5000 रूपये मिलते है। यह राशी लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है।
आइये हम आपको अटल पेंशन योजना के बारे में और अधिक जानकारी देते है।
Atal Pension Yojana Overview
योजना का नाम | अटल पेंशन योजना |
किसके द्वारा शुरू की गई | भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा |
श्रेणी | केंद्र सरकार की योजना |
लाभार्थी | भारत देश के नागरिक |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
आवेदन करने वाले आवेदक की आयु | 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच |
योजना शुरुआत कब हुई | 1 जून 2015 |
प्रीमियम कब तक जमा करवाना होगा | 60 वर्ष ताक |
प्रीमियम की राशि कितनी होगी | 42 रूपये से लेकर 210 रूपये तक |
पेंशन कब मिलना शुरू होगी | 60 वर्ष की आयु के बाद |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://www.india.gov.in/spotlight/atal-pension-yojana |
Atal Pension Yojana Monthly Premium
अटल पेंशन योजना में अगर आवेदक 18 वर्ष की उम्र में निवेश करना शुरू करता है। तो कुछ प्रकार से मंथली प्रीमियम आयेगा।
मासिक प्रीमियम (रुपये)
| 60 वर्ष की उम्र के बाद मासिक पेंशन (रुपये) |
42 | 1,000 |
84 | 2,000 |
126 | 3,000 |
168 | 4,000 |
210 | 5,000 |
अटल पेंशन योजना में अगर आवेदक 40 वर्ष की उम्र में निवेश करना शुरू करता है। तो कुछ प्रकार से मंथली प्रीमियम आयेगा।
मासिक प्रीमियम (रुपये) | 60 वर्ष की उम्र के बाद मासिक पेंशन (रुपये) |
291 | 1,000 |
582 | 2,000 |
873 | 3,000 |
1164 | 4,000 |
1454 | 5,000 |
अटल पेंशन योजना में अगर आवेदक 19 वर्ष की उम्र में निवेश करना शुरू करता है। तो कुछ प्रकार से मंथली प्रीमियम आयेगा।
मासिक प्रीमियम (रुपये) | 60 वर्ष की उम्र के बाद मासिक पेंशन (रुपये) |
46 | 1,000 |
92 | 2,000 |
138 | 3,000 |
183 | 4,000 |
224 | 5,000 |
अटल पेंशन योजना में अगर आवेदक 20 वर्ष की उम्र में निवेश करना शुरू करता है। तो कुछ प्रकार से मंथली प्रीमियम आयेगा।
मासिक प्रीमियम (रुपये) | 60 वर्ष की उम्र के बाद मासिक पेंशन (रुपये) |
50 | 1,000 |
100 | 2,000 |
150 | 3,000 |
198 | 4,000 |
248 | 5,000 |
अटल पेंशन योजना में अगर आवेदक 21 वर्ष की उम्र में निवेश करना शुरू करता है। तो कुछ प्रकार से मंथली प्रीमियम आयेगा।
मासिक प्रीमियम (रुपये) | 60 वर्ष की उम्र के बाद मासिक पेंशन (रुपये) |
54 | 1,000 |
108 | 2,000 |
162 | 3,000 |
215 | 4,000 |
269 | 5,000 |
Atal Pension Yojana Important Points
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने से पहले आपको नीचे बताये गए कुछ महत्वपूर्ण शर्तो और नियम को जान लेना चाहिए।
- अटल पेंशन योजना में वही आवेदन कर सकते है जो मूल रूप से भारत के निवासी है।
- इस योजना के लिए देश का हर एक नगारिक अपना आवेदन कर सकते है। लेकिन उनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच ही होनी चाहिए।
- अटल पेंशन योजना में 50% का भुगतान भारत सरकार करती है।
- अटल पेंशन योजना में लाभार्थी को 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन प्रदान की जाती है।
- अगर किसी लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है तो उसके नॉमिनी को राशि प्रदान की जाती है।
- अगर आप चाहे तो बीच में ही अटल पेंशन योजना को बंद करवा सकते है। लेकिन इसके लिए आपको फॉर्म भरना होता है। योजना बंद हो जाने के बाद आपकी जितनी भी राशि बनी है वह आपके बैन अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाती है।
- अटल पेंशन योजना का प्रीमियम आप ऑनलाइन जमा करवा सकते है और पेंशन भी आपको सीधे बैंक खाते में मिलेगा।
- इस योजना में लाभार्थी को 42 साल तक प्रीमियम भरना होता है।
Atal Pension Yojana Documents
अगर आप अटल पेंशन योजना में अपना आवेदन करना चाहते है तो आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज का होना अनिवार्य है। हमने नीचे जरूरी दस्तावेज की सूची जारी की है।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाणपत्र
- आयु प्रमाणपत्र
- पहचान प्रमाणपत्र
- पासपोर्ट साइज़ की फोटो
- आवेदक के सिग्नेचर
- आवेदक का फोन नंबर
- आवेदक का ईमेल आईडी
- पैन कार्ड
- बैंक खाता का विवरण
Atal Pension Yojana Apply Process
जैसे की हमने पहले ही आपको बताया की अटल पेंशन योजना के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते है। अटल पेंशन योजना आवेदन करने के लिए नीचे बताये गए स्टेप को फ़ॉलो करे। ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका।
- सबसे पहले आपको अटल पेंशन योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- इसके बाद होम पेज पर आपना पैन कार्ड नंबर दर्ज करना है।
- अब मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके पंजीकरण करवा लेना है।
- अब आपके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर वन टाइम OTP प्राप्त होगा जिसे दर्ज करके आगे बढना है।
- अब अगली वाली स्क्रीन बैंक का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर क्लिक करते ही बैंक एप्स ओपन होगी।
- अब आपको UPI के माध्यम से पेमेंट करना होगा।
- इस तरीके से पेमेंट करके आप अपना पंजीकरण पक्का करवा सकते है। इसके बाद हर महीने आपको प्रीमियम की राशि का भुगतान करना होगा।
अगर आप चाहे तो ऑफलाइन माध्यम से भी अटल पेंशन योजना के लिए आवेदन कर सकते है। अटल पेंशन योजना ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी बैंक में जाना है। बैंक से अटल पेंशन योजना का फॉर्म प्राप्त करना है उसे अच्छे से भर कर दस्तावेज अटेच करके बैंक अधिकारी को दे देना है। आप बैंक जाकर भी अटल पेंशन योजना की शुरुआत करवा सकते है।
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
हम अटल पेंशन योजना के लिए कैसे आवेदन कर सकते है?
आप अटल पेंशन योजना के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते है।
अटल पेंशन योजना की शुरुआत किसने की थी?
अटल पेंशन योजना की शुरुआत भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने की थी।
अटल पेंशन योजना के लिए कितने अकाउंट खोले जा सकते है?
अटल पेंशन योजना के लिए प्रत्येक व्यक्ति के नाम एक ही खाता खोला जा सकता है।