Bank of Maharashtra Recruitment 2024: जिन उम्मीदवारों में अपनी पढाई पूरी कर ली है और अब बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते है। उन उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर आ रही है। दरअसल देश की जानी मानी बैंक BOM यानी की बैंक ऑफ महाराष्ट्र में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती हो रही है। इस भर्ती से जुडी अधिसूचना भी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। यह भर्ती कुल 600 पदों पर होने वाली है जो भर्ती का एक बड़ा आंकड़ा माना जा सकता है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 14 अक्टूबर से शुरू हो रही है। इसके बाद उम्मीदवार लास्ट डेट 24 अक्टूबर 2024 तक अपना आवेदन करपाएगे। इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों ही शामिल हो सकते है। आइये इस भर्ती से जुडी विस्तृत जानकारी देते है। [caption id="attachment_9964" align="aligncenter" width="300"]Bank of Maharashtra Recruitment 2024 Bank of Maharashtra Recruitment 2024[/caption]

Bank of Maharashtra Recruitment 2024 Overview

बैंक नाम बैंक ऑफ महाराष्ट्र
आर्टिकल का नाम Bank of Maharashtra Recruitment 2024
पद संख्या 600 पद
पद नाम अप्रेंटिस
आवेदन मोड़ ऑनलाइन
आवदेन तारीख 14 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2024
 

बैंक ऑफ महाराष्ट्र अप्रेंटिस भर्ती आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए कैटेगरी वाइस आवेदन शुल्क रखा गया है। सामान्य वर्ग, ओबीसी वर्ग और EWS वर्ग उम्मीदवार के लिए 150 रूपये + GST आवेदन शुल्क रहने वाला है। जबकि एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 + जीएसटी के साथ आवेदन शुल्क रहेगा। दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छुट दी गई है।

बीओएम अप्रेंटिस भर्ती आयु सीमा

आवेदक की न्युनतम आयु 20 वर्ष और अधिकमत आयु 28 वर्ष तय की गई है। लेकिन कुछ सरकारी नियमानुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में छुट दी जाएगी।

BOM अप्रेंटिस भर्ती शैक्षणिक योग्यता

किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान यूनिर्वसिटी से किसी भी ट्रिम में स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार जिस राज्य से आवेदन कर रहे है उस राज्य स्थानीय भाषा का ज्ञान होना जरूरी है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र अप्रेंटिस भर्ती चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया की बात की जाए तो यह मेरिट बेसिस पर किया जायेगा। चयन हो जाने के बाद ट्रेनिंग अवधि 1 साल तक रहने वाली है। जिसमे उम्मीदवार को 9000 रूपये स्टाइपेंड दिया जायेगा।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र अप्रेंटिस भर्ती के लिए लगने वाले जरूरी दस्तावेज

आवेदक की पासिंग मार्कशीट, आधार कार्ड, निवास प्रमाणपत्र, आयु प्रमाणपत्र, पहचान प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज़ फोटो, सिग्नेचर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र अप्रेंटिस भर्ती आवेदन प्रक्रिया

अगर आप आवेदन करना चाहते है तो ऑनलाइन मोड़ से आवेदन करना होगा। लेकिन आवेदन करने से पहले बैंक के द्वारा जारी किया गया नोटिफिकेशन पहले अच्छे से पढ़ लेना है। इसके बाद बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद करियर वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब न्यू पेज ओपन होगा जहां पर आपको करंट ओपनिंग वाले ओप्शन पर क्लिक करना है। अब अगले वाले पेज पर “Online application for Engagement of Apprentices, under the Apprentices Act, 1961 - Project 2024-25” इस वाली लिंक पर क्लिक करना है। इसके बाद Apply Now वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब न्यू पेज पर “Click here for New Registration” वाले लिंक पर क्लिक करना है। अब अपना नाम, प्रोविजनल पंजीकरण नंबर और ईमेल आईडी, पासवर्ड अदि जनरेट करके आईडी पासवर्ड बना लेना है। अब इस आईडी पासवर्ड की मदद से पोर्टल लॉग इन होना है। इसके बाद एक इस भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करना है। अब एक आवेदन फॉर्म ओपन होगा जिसे भर लेना है। अब मांगे गए दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने है। इतना हो जाने के बाद अपनी कैटेगरी का चुनाव करके आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। लास्ट में सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा करना है। इस तरीके से आवेदक का आवेदन स्वीकार हो जायेगा।

Bank of Maharashtra Recruitment 2024 Link

आवेदन फॉर्म शुरू: 14 अक्टूबर 2024 आवेदन की अंतिम तिथि: 24 अक्टूबर 2024 ऑफिशियल नोटिफिकेशन: CLICK HERE आधिकारिक वेबसाइट: CLICK HERE इसे भी पढ़े: District Panchayat Bhavnagar Recruitment: भावनगर स्थित आरोग्य शाखा जिला पंचायत में विभिन्न पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी