East railway recruitment 2024: रेलवे में नौकरी करना चाह रहे उम्मीदवारों के लिए यह खबर ख़ुशी देने वाली होगी। दरअसल
पूर्वी रेलवे में
अप्रेंटिसशिप के तहत
3115 पदों पर भर्ती होने वाली है और इस भर्ती का
नोटिफिकेशन पूर्वी रेलवे की तरफ से जारी कर दिया गया है। यह भर्ती विभिन्न पदों पर होगी जिसके बारे में हमने विस्तार से आगे जानकारी दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को
ऑनलाइन आवेदन करना होगा क्योंकि रेलवे की तरफ से ऑनलाइन आवेदन ही मंगवाये गए है। आइये इस भर्ती से जुडी विस्तृत जानकारी देते है।
Eastern Railway Vacancy Overview
| ऑर्गेनाइजेशन का नाम |
EASTERN RAILWAY |
| आर्टिकल का नाम |
East railway recruitment 2024 |
| पद संख्या |
3115 पद |
| पद नाम |
लाइनमैन, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, , कारपेंटर, पेंटर, फीटर, वायरमैन, मशीनिस्ट विभिन्न पद |
| आवेदन मोड़ |
ऑनलाइन |
| आवदेन तारीख |
24 सितंबर 2024 से 23 अक्टूबर 2024 |
| कौन कर सकते है आवेदन |
ऑल इंडियन |
East railway recruitment 2024 Number of Vacancy
यह भर्ती अप्रेंटिसशिप के तहत
लाइनमैन, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, , कारपेंटर, पेंटर, फीटर, वायरमैन, मशीनिस्ट विभिन्न पदों पर होने वाली है। भर्ती संख्या 3115 बताई जा रही है।
East railway recruitment 2024 Important Date
पूर्वी रेलवे में यह भर्ती ऑनलाइन माध्यम से होने वाली है। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
24 सितंबर 2024 से शुरू हो चुकी है। लेकिन आप अंतिम तारीख
23 अक्टूबर 2024 तक अपना आवेदन कर सकते है।
East railway recruitment 2024 Application Fee
इस भर्ती में सामान्य वर्ग, ओबीसी वर्ग और EWS वर्ग के लिए
100 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है। जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवार के लिए आवेदन
निशुल्क रहने वाला है।
East railway recruitment 2024 Age Limit
पूर्वी रेलवे भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु
15 वर्ष और अधिकतम आयु
40 वर्ष तय की है। आयु की गणना
23 अक्टूबर 2024 तक मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में सरकार के कुछ नियमनुसार छुट प्रदान की जाएगी।
East railway recruitment 2024 Educational Qualification
इस भर्ती में शामिल होने के लिए आपके पास मान्यता प्राप्त संस्थान या स्कूल से कक्षा
10वीं पास रिजल्ट होना चाहिए। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में
आईटीआई की डिग्री होना अनिवार्य है।
East railway recruitment 2024 Selection Process
चयन प्रक्रिया कक्षा 10 और आईटीआई में मिले
अंक के आधार पर होगा। रेलवे की तरफ से मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद मेडिकल और दस्तावेज सत्यापन आदि होगा। सब सही रहा तो आपको पूर्वी रेलवे में नौकरी प्रदान की जाएगी।
Eastern Railway Vacancy Important Documents
इस भर्ती के लिए आपके पास कुछ दस्तावेज का होना जरूरी है। जो इस प्रकार होने वाले है।
- पासिंग मार्कशीट
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाणपत्र
- आयु प्रमाणपत्र
- पहचान प्रमाणपत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- सिग्नेचर
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
उपरोक्त दस्तावेज होने पर आप भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है।
How to apply for East railway recruitment 2024
इस भर्ती के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे बताये गए स्टेप को फ़ॉलो करें।
- आवेदन करने से पहले पूर्वी रेलवे की तरफ से जारी किया गया नोटिफिकेशन अच्छे से पढ़ ले।
- इसके बाद ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पूर्वी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब होम पेज पर इस भर्ती से जुडी लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म ओपन होगा जिसे भर लेना है।
- अब मांगे गए दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने है।
- इसके बाद अपनी कैटेगरी का चुनाव करके आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
- अंत में सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
इस तरीके से आपका आवेदन स्वीकार हो जायेगा। आवेदन फॉर्म की
पिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखे।
East railway recruitment 2024 Link
आवेदन फॉर्म शुरू: 24 सितंबर 2024
आवेदन की अंतिम तिथि: 23 अक्टूबर 2024
ऑफिशियल नोटिफिकेशन:
CLICK HERE
ऑनलाइन आवेदन:
CLICK HERE
इसे भी पढ़े:
Jute Corporation of India Vacancy: भारतीय पटसन निगम लिमिटेड में 12वीं पास के लिए नौकरी, भर्ती का नोटिफिकेशन जारी