[caption id="attachment_11501" align="aligncenter" width="1200"] IIT Kharagpur Recruitment 2025[/caption]
IIT Kharagpur Recruitment 2025: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (IIT Kharagpur) ने मेडिकल ऑफिसर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 23 पदों को भरा जाएगा। योग्य उम्मीदवार IIT Kharagpur की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 16 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कुल 23 पदों पर होगी भर्ती
IIT Kharagpur Recruitment 2025 के तहत प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर, सीनियर मेडिकल ऑफिसर (ग्रेड-I व ग्रेड-II) और मेडिकल ऑफिसर के कुल 23 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 16 अप्रैल 2025 से हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 16 मई 2025 निर्धारित की गई है।
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार पात्र माने जाएंगे जिन्होंने MBBS, DNB, MS/MD, M.Ch या DM जैसी संबंधित योग्यता प्राप्त की हो। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे।
पदों का विवरण
पद का नाम
कुल पद
प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर
01
सीनियर मेडिकल ऑफिसर ग्रेड-I
03
सीनियर मेडिकल ऑफिसर ग्रेड-II
07
मेडिकल ऑफिसर
12
आयु सीमा
प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर: अधिकतम 55 वर्ष
सीनियर मेडिकल ऑफिसर ग्रेड-I: अधिकतम 50 वर्ष
सीनियर मेडिकल ऑफिसर ग्रेड-II: अधिकतम 40 वर्ष
मेडिकल ऑफिसर: अधिकतम 35 वर्ष
नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी।
वेतनमान और भत्ते
इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन दिया जाएगा। साथ ही NPA (Non Practicing Allowance) भी मिलेगा।
IIT Kharagpur Recruitment 2025 के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को IIT Kharagpur की आधिकारिक वेबसाइटiitkgp.ac.in पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विस्तृत अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
Shailesh Nagar is a professional content writer and SEO-focused blogger with over 5 years of experience. He specializes in writing well-researched, accurate, and reader-friendly content related to government jobs, exams, and educational guidance.