ISRO Vacancy: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती का
नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह भर्ती
हैवी व्हीकल ड्राईवर, लाईट व्हीकल ड्राईवर, रसोइयां, टेक्निकल असिस्टेंट और टेक्नीशियन के पदों पर होने वाली है। इसरो भर्ती कुल
30 पदों पर होने वाली है। इस भर्ती में
महिला और पुरुष दोनों ही शामिल हो सकते है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार को
ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
27 अगस्त से शुरू होने वाली है जो
10 सितंबर 2024 तक चलने वाली है। आइये इस भर्ती से जुडी विस्तुत जानकारी देते है।
ISRO Vacancy Overview
| ऑर्गेनाइजेशन का नाम |
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) |
| आर्टिकल का नाम |
ISRO Vacancy |
| पद संख्या |
30 पद |
| पद नाम |
हैवी व्हीकल ड्राईवर, लाईट व्हीकल ड्राईवर, रसोइयां, टेक्निकल असिस्टेंट और टेक्नीशियन |
| आवेदन मोड़ |
ऑनलाइन |
| आवदेन तारीख |
27 अगस्त 2024 से 10 सितंबर 2024 |
| कौन कर सकते है आवेदन |
ऑल इंडियन |
ISRO Vacancy Recruitment Number
यह भर्ती कुल 30 पदों पर होने वाली है। हैवी व्हीकल ड्राईवर, लाईट व्हीकल ड्राईवर, रसोइयां, टेक्निकल असिस्टेंट और टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती होगी।
ISRO Vacancy Important Date
इसरो भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगवाए गए है। ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत 27 अगस्त से शुरू होने वाली है। उम्मीदवार आखिरी तारीख 10 सितंबर 2024 तक आवेदन कर सकते है।
ISRO Vacancy Application Fee
इस भर्ती के लिए रिफंडेबल आवेदन शुल्क रखा गया है। जैसे की आप टेक्निकल असिस्टेंट के पद के लिए अपना आवेदन करते है तो आपको 750 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसमें से 500 रूपये आवेदन शुल्क बाद में ओबीसी, सामान्य वर्ग और EWS श्रेणी के उम्मीदवारों को रिफंड दिया जायेगा। जबकि अनुसूचित जाती, जनजाति, दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को पूरा रिफंड दिया जायेगा।
अगर आप हैवी व्हीकल ड्राईवर, लाईट व्हीकल ड्राईवर, रसोइयां और टेक्नीशियन के पद के लिए आवेदन करते है तो 500 रूपये आवेदन शुल्क देना होगा। इसमें से 400 रूपये आवेदन शुल्क बाद में ओबीसी, सामान्य वर्ग और EWS श्रेणी के उम्मीदवारों को रिफंड दिया जायेगा। जबकि अनुसूचित जाती, जनजाति, दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को पूरा रिफंड दिया जायेगा।
ISRO Vacancy Age Limit
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 2 सितंबर 2024 तक मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के लिए सरकार के कुछ नियमानुसार आधिकतम आयु में छुट प्रदान की जाएगी।
ISRO Vacancy Educational Qualification
ड्राईवर के पद के लिए 10वीं पास और ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। इसके अलावा ड्राइविंग का अनुभव होना जरूरी है। रसोइया के पद के लिए भी 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा कुकिंग का 5 साल का अनुभव होना चाहिए। बाकि अन्य पद के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई, इंजीनियरिंग या फिर डिप्लोमा कोर्ष किया होना चाहिए। एज्युकेशन के बारे में अधिक जानकारी के लिए इसरो की तरफ से जारी किया गया नोटिफिकेशन जरुर पढ़े।
ISRO Vacancy Selection Process
इस भर्ती के लिए लिखित एग्जाम, स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल आदि होगा।
ISRO Vacancy Important Documents
इस भर्ती के लिए आपके पास कुछ दस्तावेज का होना जरूरी है। जो इस प्रकार होने वाले है।
- पासिंग मार्कशीट
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाणपत्र
- आयु प्रमाणपत्र
- पहचान प्रमाणपत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- सिग्नेचर
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
उपरोक्त दस्तावेज होने पर आप भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है।
How to apply for ISRO Vacancy
इस भर्ती के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे बताये गए स्टेप को फ़ॉलो करे।
- आवेदन करने से पहले इसरो की तरफ से जारी किया गया नोटिफिकेशन पढ़ ले।
- इसके बाद इसरो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- होम पेज पर इस भर्ती से जुडी लिंक पर क्लिक करे।
- अब एक फॉर्म ओपन होगा जिसे आपको भर लेना है।
- इसके बाद स्कैन करके दस्तावेज अपलोड करने है।
- अब कैटेगरी का चुनाव करके आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
- अंत में सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
इस तरीके से आपका आवेदन स्वीकार हो जायेगा।
ISRO Vacancy Link
आवेदन फॉर्म शुरू: 27 अगस्त 2024
आवेदन की अंतिम तिथि: 10 सितंबर 2024
ऑफिशियल नोटिफिकेशन:
CLICK HERE
ऑनलाइन आवेदन:
CLICK HERE
इसे भी पढ़े:
JSSC Stenographer Recruitment 2024: 454 स्टेनोग्राफर पदों पर बंपर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, जल्द शुरू होगा आवेदन