NIOT Jobs for Diploma and Graduates: अगर आप एक अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे है तो इस पोस्ट को पूरा पढ़े। दरअसल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशन टेक्नोलॉजी (NIOT) में डिप्लोमा धारक और ग्रेज्युएशन डिग्री वाले उम्मीदवार की भर्ती हो रही है। अगर आपके पास ग्रेज्युएशन या फिर डिप्लोमा का डिग्री है तो इस भर्ती में शामिल हो सकते है। इस भर्ती के लिए कोई भी आवेदन प्रक्रिया नही रखी गई है। सिर्फ इंटरव्यू के आधार पर चयन होगा। आइये इस भर्ती से जुडी डिटेल्स में जानकारी देते है।
NIOT Jobs for Diploma and Graduates vacancy
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशन टेक्नोलॉजी (NIOT) में अप्रेंटिस के कुल 25 पदों पर भर्ती हो रही है। भर्ती सिर्फ इंटरव्यू के आधार पर होगी।
कब होगा इंटरव्यू
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशन टेक्नोलॉजी (NIOT) ने 2 दिसंबर 2024 सोमवार के दिन इंटरव्यू का आयोजन किया है। यह इंटरव्यू सुबह 10 बजे शुरू हो जायेगा और दोपहर 12 बजे तक चलेगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार को नीचे बताये गए डोक्युमेंट लेकर इंटरव्यू देने के लिए जाना होगा।
जरूरी डोक्युमेंट
इस भर्ती के लिए आपके पास कुछ दस्तावेज का होना जरूरी है। जो इस प्रकार होने वाले है।
- पासिंग मार्कशीट
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाणपत्र
- आयु प्रमाणपत्र
- पहचान प्रमाणपत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- सिग्नेचर
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
उपरोक्त दस्तावेज होने पर आप भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया प्राप्त अंक के आधार पर होगी। जिस अभ्यर्थी के पास उच्च अंक डिग्री होगी उनको पहला मौका दिया जायेगा। इस भर्ती के लिए कोई भी लिखित परीक्षा का आयोजन नही किया गया है।
आयुसीमा
जिनकी आयु 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीचे वही उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हो सकते है।
कितना होगा सैलरी
चयन हो जाने के बाद ग्रेज्युएशन अप्रेंटिस के पद पर प्रति माह 9000 और डिप्लोमा टेक्नीशियन पद पर 8000 रूपये प्रति माह वेतनमान मिलेगा।
कौन कर सकता है आवेदन
जिन उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा की डिग्री या ग्रेज्युएशन की डिग्री है वह उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।
अन्य जानकारी
इस भर्ती में जुड़ने से पहले नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशन टेक्नोलॉजी (NIOT) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ लेना है। नोटिफिकेशन पर दिए गए पते पर इंटरव्यू देने के लिए जाना होगा। धन्यवाद
इसे भी पढ़े:
IIT Goa Assistant professors Vacancy: आईआईटी गोवा में नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, मिलेगी बढ़िया सैलरी, तुरंत करें अप्लाई