ONGC Recruitment 2025: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने
जियोलॉजिस्ट और जियोफिजिसिस्ट समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो
आधिकारिक वेबसाइट (ongcindia.com) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख
24 जनवरी 2025 है। इस तारीख के बाद किसी भी एप्लीकेशन को स्वीकार नहीं किया जाएगा इसलिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
ONGC Number of Recruitment
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इस भर्ती अभियान के तहत कुल
108 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सबसे अधिक पद एईई प्रोडक्शन केमिकल और एईई ड्रिलिंग मैकेनिकल के लिए हैं जिनकी संख्या
23-23 है।
इसके अलावा
जियोलॉजिस्ट के लिए 5 पद और जियोफिजिसिस्ट (सर्फेस) के लिए
3 पद आरक्षित हैं। साथ ही एईई प्रोडक्शन मैकेनिकल के
11 पद और एईई प्रोडक्शन पेट्रोलियम के
19 पदों पर भर्तियां होंगी। पदों का विवरण हमने नीचे प्रदान किया है।
- जियोलॉजिस्ट: 5 पद
- जियोफिजिसिस्ट (सरफेस): 3 पद
- जियोफिजिसिस्ट (वेल्स): 2 पद
- सहायक कार्यकारी अभियंता (AEE) - उत्पादन (मैकेनिकल):11 पद
- AEE - उत्पादन (पेट्रोलियम): 19 पद
- AEE - उत्पादन (रसायन):23 पद
- AEE - ड्रिलिंग (मैकेनिकल):23 पद
- AEE - ड्रिलिंग (पेट्रोलियम): 6 पद
- AEE (मैकेनिकल): 6 पद
- AEE (इलेक्ट्रिकल):10 पद
ONGC Recruitment Selection Process
उम्मीदवारों का चयन
कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के जरिए किया जाएगा। यह परीक्षा कुल चार खंडों में होगी जिसमें उम्मीदवारों की योग्यता और ज्ञान को परखा जाएगा। परीक्षा की अवधि
2 घंटे निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे तैयारी के लिए ONGC द्वारा जारी आधिकारिक दिशा-निर्देशों का पालन करें।
ONGC Recruitment Important Date
ओएनजीसी भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत
10 जनवरी 2025 से हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि आवेदन करने की अंतिम तिथि
24 जनवरी 2025 है। इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस भर्ती के तहत
सीबीटी परीक्षा का आयोजन
23 फरवरी 2025 को किया जाएगा।
ONGC Recruitment Application Fee
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को
1000 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा। हालांकि
एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।
शुल्क का भुगतान केवल
ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन प्रक्रिया को समय पर पूरा करें और शुल्क का भुगतान करते समय विवरण ध्यानपूर्वक भरें। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारियों और निर्देशों के लिए उम्मीदवार
ONGC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ONGC Recruitment Age Limit
ओएनजीसी भर्ती में विभिन्न पदों के लिए आयुसीमा को अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार निर्धारित किया गया है। AEE (प्रोडक्शन), AEE (ड्रिलिंग), AEE (मैकेनिकल) और AEE (इलेक्ट्रिकल) पदों के लिए:
- सामान्य/ईडब्ल्यूएस श्रेणी: अधिकतम आयु 26 वर्ष
- ओबीसी श्रेणी: अधिकतम आयु 29 वर्ष
- एससी/एसटी श्रेणी: अधिकतम आयु 31 वर्ष
वहीं जियोलॉजिस्ट, जियोफिजिसिस्ट (सरफेस) और जियोफिजिसिस्ट (वेल्स) के लिए:
- सामान्य/ईडब्ल्यूएस श्रेणी: अधिकतम आयु 27 वर्ष
- ओबीसी श्रेणी: अधिकतम आयु 30 वर्ष
- एससी/एसटी श्रेणी: अधिकतम आयु 32 वर्ष
ONGC Recruitment Educational Qualification
यह भर्ती विभिन्न पद पर हो रही है इसलिए पदनुसार शैक्षणिक योग्यता रहने वाली है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़े।
ONGC Recruitment Selection Process
ओएनजीसी की चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) शामिल है जो ऑब्जेक्टिव टाइप होगी। इस परीक्षा में चार खंड होंगे सामान्य जागरूकता, संबंधित विषय, अंग्रेजी भाषा और एक योग्यता परीक्षण। परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे होगी।
CBT में प्राप्त अंकों के आधार पर 1:5 के अनुपात में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके लिए प्रबंधन द्वारा तय किए गए मानदंडों को ध्यान में रखा जाएगा। यदि कट-ऑफ अंक पर कई उम्मीदवार समान अंक प्राप्त करते हैं तो उन सभी को शॉर्टलिस्टिंग में शामिल किया जाएगा भले ही इससे निर्धारित अनुपात थोड़ा बढ़ जाए।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया के तहत ग्रुप डिस्कशन और व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
How to apply for ONGC Recruitment
Step 1: ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाएं।
step 2: होमपेज पर दिए गए “ONGC Recruitment 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
step 3: सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें और फिर आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।
step 4: इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
step 5: फॉर्म सबमिट होने के बाद कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
step 6: भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी और नए अपडेट के लिए नियमित रूप से ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
ONGC Recruitment 2025 Link
आवेदन फॉर्म शुरू: 10 जनवरी 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 24 जनवरी 2025
ऑफिशियल नोटिफिकेशन:
CLICK HERE
आधिकारिक वेबसाइट:
CLICK HERE
Ream More Vacancy:
BEL Probationary Engineer Recruitment 2025: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में प्रोबेशनरी इंजीनियर भर्ती, आवेदन शुरू