Rajasthan Panchayati Raj Vacancy: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा पंचायती राज्य विभाग में जूनियर इंजीनियर के 466 पदों पर भर्ती हो रही है। इस भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी हो चूका है। इस भर्ती के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन 28 नवंबर से शुरू हो चुके है। लेकिन आप अंतिम डेट 26 दिसंबर 2024 तक अपना आवेदन कर सकते है। आइये इस भर्ती से जुडी डिटेल्स में जानकारी देते है।

कितने पदों पर होगी भर्ती

यह भर्ती जूनियर इंजीनियर के कुल 466 पदों पर हो रही है। जिसमे अनुसूचित क्षेत्र के 69 पद और गैर अनुसूचित क्षेत्र के 397 पदों पर भर्ती की जाएगी।

क्या होगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन रखा गया है। ऑनलाइन आवेदन के लिए आवेदन शुल्क देना होगा। सामान्य, ओबीसी (एनसीएल) के लिए 600 रूपये, ओबीसी, EWS, एससी और एसटी वर्ग के लिए 400 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन ही करना होगा।

क्या होगी शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में डिप्लोमाधारी उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। इसके अलावा हिंदी भाषा का ज्ञान होना भी जरूरी है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया नोटिफिकेशन पढ़े।

आयु सीमा

न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2025 तक मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को अधिकतम आयु सीमा में छुट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

सबसे पहले लिखित एग्जाम होगी। इसके बादडोक्युमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट आदि होगा।

कैसे करे आवेदन

आवेदन करने के लिए नीचे बताये गए स्टेप को फ़ॉलो करे। इस तरीके से आप आवेदन कर सकते है।

Rajasthan Panchayati Raj Vacancy Link

आवेदन फॉर्म शुरू: 28 नवंबर 2024 आवेदन की अंतिम तिथि: 26 दिसंबर 2024 ऑफिशियल नोटिफिकेशन: CLICK HERE आधिकारिक वेबसाइट: CLICK HERE इसे भी पढ़े: NMRC General Manager bharti: जनरल मैनेजर पद के लिए नोएडा मेट्रो में भर्ती शुरू, तुरंत आवेदन करें