RRC SR Sports Quota Vacancy: साउथ रेलवे (SOUTHERN RAILWAY) की तरफ से
स्पोर्ट्स पर्सन के लिए भर्ती का
नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार रेलवे में नौकरी पाना चाहते है ऐसे उम्मीदवारों के लिए यह एक शानदार मौका हो सकता है। साउथ रेलवे स्पोर्ट्स कोटा में यह भर्ती होने वाली है। नोटिफिकेशन के मुताबिक़
भर्ती संख्या 67 बताई जा रही है। इस भर्ती के लिए
महिला और पुरुष दोनों ही अपना आवेदन कर सकते है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को
ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन
7 सितंबर से
6 अक्टूबर तक चलने वाले है। आइये इस भर्ती से जुडी डिटेल्स में जानकारी देते है।
RRC SR Sports Quota Vacancy Overview
| ऑर्गेनाइजेशन का नाम |
Southern Railway |
| आर्टिकल का नाम |
RRC SR Sports Quota Vacancy |
| पद संख्या |
67 पद |
| पद नाम |
लेवल 4&5, लेवल 2&3, लेवल 1 |
| आवेदन मोड़ |
ऑनलाइन |
| आवदेन तारीख |
7 सितंबर 2024 से 6 अक्टूबर 2024 |
| कौन कर सकते है आवेदन |
ऑल इंडियन |
RRC SR Sports Quota Vacancy Recruitment Number
यह कुल 67 पदों पर भर्ती होने वाली है। जो कुछ इस प्रकार होगी।
- लेवल 4&5 – 05
- लेवल 2&3 – 16
- लेवल 1 – 46
- कुल पद – 67
RRC SR Sports Quota Vacancy Important Date
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत
7 सितंबर से होने वाली है। लेकिन आप अंतिम तारीख
6 अक्टूबर 2024 तक अपना आवेदन कर सकते है।
RRC SR Sports Quota Vacancy Application Fee
इस भर्ती के लिए आप आवेदन करते है तो आपको आवेदन शुल्क देना होगा। सामान्य वर्ग, ओबीसी और EWS श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए
500 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है। जबकि अनुसूचित जाती, जनजाति, दिव्यांग, महिला और एक्स सर्विसमैन के लिए
250 रूपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन ही करना होगा।
RRC SR Sports Quota Vacancy Age Limit
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु
18 वर्ष और अधिकतम आयु
25 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना
1 जनवरी 2025 तक मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम में आयु सरकार के कुछ नियमानुसार छुट प्रदान की जाएगी।
RRC SR Sports Quota Vacancy Educational Qualification
यह भर्ती अलग-अलग लेवल पर होने वाली है। अगर आप लेवल 1 के लिए आवेदन कर रहे है तो आपकी शैक्षणिक योग्यता
10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा लेवल 2 और 3 के लिए
12वीं पास के साथ साथ संबंधित ट्रेड में
आईटीआई की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा लेवल 4 और 5 के लिए आवेदन करना चाहते है तो किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से
स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप एक बार जारी किया गया
नोटिफिकेशन जरुर पढ़े।
RRC SR Sports Quota Vacancy Selection Process
इस भर्ती के लिए सेलेक्शन प्रोसेस स्पोर्ट्स ट्रायल, फिजिकल फिटनेस, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल आदि के आधार पर होगा।
RRC SR Sports Quota Vacancy Important Documents
इस भर्ती के लिए आपके पास कुछ दस्तावेज का होना जरूरी है। जो इस प्रकार होने वाले है।
- पासिंग मार्कशीट
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाणपत्र
- आयु प्रमाणपत्र
- पहचान प्रमाणपत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- सिग्नेचर
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
उपरोक्त दस्तावेज होने पर आप भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है।
How to apply for RRC SR Sports Quota Vacancy
इस भर्ती के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे बताये गए स्टेप को फ़ॉलो करे।
- आवेदन करने से पहले साउथ रेलवे की तरफ से जारी किया गया नोटिफिकेशन पढ़ लेना है।
- इसके बाद आवेदन करने के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब होम पेज पर इस भर्ती से जुडी लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म ओपन होगा जिसे भर लेना है।
- अब मांगे गए दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करना है।
- इसके बाद अपनी कैटेगरी का चुनाव करके आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
- अंत में सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
इस तरीके से आपका आवेदन स्वीकार हो जायेगा।
RRC SR Sports Quota Vacancy Link
आवेदन फॉर्म शुरू: 07 सितंबर 2024
आवेदन की अंतिम तिथि: 06 अक्टूबर 2024
ऑफिशियल नोटिफिकेशन:
CLICK HERE
आधिकारिक वेबसाइट:
CLICK HERE
इसे भी पढ़े:
TCIL Vacancy 2024: टेलीकॉम कम्युनिकेशन इंडिया लिमिटेड में 204 पदों पर बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन