Supreme Court of India Recruitment 2025: अगर आप भी सुप्रीम कोर्ट में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने लॉ क्लर्क कम रिसर्च एसोसिएट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट (sci.gov.in) पर जाकर 14 जनवरी से 7 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 90 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। तो यदि आप इस अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं तो आवेदन करने में देरी न करें। [caption id="attachment_10384" align="aligncenter" width="446"]Supreme Court of India Recruitment 2025 Supreme Court of India Recruitment 2025[/caption]

Supreme Court of India Recruitment Important Date

आवेदन की प्रक्रिया 14 जनवरी 2025 से शुरू होगी और उम्मीदवारों को अपना आवेदन 7 फरवरी 2025 तक सबमिट करना होगा। लिखित परीक्षा 9 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी।

Supreme Court of India Recruitment Application Fees

इन पदों के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। साथ ही अगर कोई बैंक शुल्क लागू हो तो वह भी चुकाना होगा। ध्यान रखें कि शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। किसी अन्य तरीके से शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा और डाक से किए गए आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

Supreme Court of India Recruitment Age Limit

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 2 फरवरी 2025 तक 20 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Supreme Court of India Recruitment Selection Process

सुप्रीम कोर्ट में लॉ क्लर्क कम रिसर्च एसोसिएट पद के लिए चयन प्रक्रिया में तीन मुख्य चरण होते हैं प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा एक ही दिन देशभर के 23 शहरों में दो सत्रों में आयोजित की जाएगी।

Supreme Court of India Recruitment Educational Qualification

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से लॉ में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। इसके अलावा उन्हें भारतीय बार काउंसिल में एडवोकेट के रूप में पंजीकरण भी करवाना जरूरी है। साथ ही अभ्यर्थी के पास रिसर्च और विश्लेषणात्मक कौशल, लेखन क्षमता और कंप्यूटर की अच्छी समझ होनी चाहिए। इसके अलावा उन्हें विभिन्न सर्च इंजन और प्रक्रियाओं जैसे ई-एससीआर, मनुपात्र, एससीसी ऑनलाइन, लेक्सिसनेक्सिस, वेस्टलॉ आदि का भी नॉलेज होना जरूरी है।

How to Apply Supreme Court of India Recruitment

आवेदन करने के लिए नीचे बताये गए स्टेप फ़ॉलो करे। Step1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट (sci.gov.in) पर जाएं। Step 2: करियर सेक्शन पर क्लिक करें: होम पेज पर आपको "करियर" सेक्शन मिलेगा उस पर क्लिक करें। Step 3: आवेदन लिंक पर क्लिक करें: आवेदन से संबंधित लिंक पर क्लिक करके फॉर्म ओपन करें। Step 4: आवेदन फॉर्म भरें: फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी (जैसे व्यक्तिगत जानकारी, शिक्षा, अनुभव आदि) सही-सही भरें। Step 5: दस्तावेज अपलोड करें: आवश्यक दस्तावेज़ (जैसे फोटो, सिग्नेचर, प्रमाण पत्र) अपलोड करें। Step 6: आवेदन शुल्क भुगतान करें: आवेदन शुल्क (500 रुपये) का ऑनलाइन भुगतान करें। ध्यान रहे कि भुगतान केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किया जाएगा। Step 7: आवेदन सबमिट करें: आवेदन फॉर्म को सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Supreme Court of India Recruitment 2025 Link

आवेदन फॉर्म शुरू: 14 जनवरी 2025 आवेदन की अंतिम तिथि: 07 फरवरी 2025 ऑफिशियल नोटिफिकेशन: CLICK HERE आधिकारिक वेबसाइट: CLICK HERE Ream More Vacancy: BEL Probationary Engineer Recruitment 2025: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में प्रोबेशनरी इंजीनियर भर्ती, आवेदन शुरू