Union Bank Vacancy: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका आया है यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने विभिन्न पदों पर अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेकर सरकारी बैंक में काम करने का सपना साकार कर सकते हैं।
important dates
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 19 फरवरी 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 5 मार्च 2025
Total vacancies
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल
2,691 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। यह बंपर भर्ती युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है, खासकर उन लोगों के लिए जो बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं।
Educational qualification
- उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों को 1 अप्रैल 2021 या उसके बाद स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करनी चाहिए।
Age limit
- न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
- अधिकतम आयु: 28 वर्ष
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
Training period and stipend
- चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने (1 वर्ष) की ट्रेनिंग दी जाएगी।
- इस दौरान उन्हें हर महीने 15,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा।
Selection process
- उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
- परीक्षा में कुल 100 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे।
- परीक्षा की कुल अवधि 60 मिनट होगी।
- इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
Application process
इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट www.unionbankofindia.co या bfsissc.com पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद "करियर" लिंक पर क्लिक करें।
- अब भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- "Click here for New Registration" पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण भरें।
- आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन पत्र को सबमिट करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
Union Bank Vacancy importnat Link
आधिकारिक नोटिफिकेशन
आवेदन लिंक