ITBP Constable Vacancy: आईटीबीपी कांस्टेबल किचन सर्विस के पद के लिए तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के खुशखबरी आ गई है। दरअसल इन पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चूका है। भर्ती संख्या 819 बताई जा रही है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के द्वारा कांस्टेबल किचन सर्विस के पदों पर भर्ती होने वाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आइये इस भर्ती से जुडी विस्तुत जानकारी देते है। इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों ही शामिल हो सकते है।

ITBP Constable Vacancy Overview

ऑर्गेनाइजेशन का नाम Indo Tibetan Border Police
आर्टिकल का नाम ITBP Constable Vacancy
पद संख्या 819 पद
पद नाम आईटीबीपी कांस्टेबल किचन सर्विस
आवेदन मोड़ ऑनलाइन
आवदेन तारीख 02 सितंबर 2024 से 01 अक्टूम्बर 2024
कौन कर सकते है आवेदन महिला और पुरुष दोनों
 

ITBP Constable Vacancy Recruitment Number

आईटीबीपी कांस्टेबल किचन सर्विस के कुल 819 पदों पर भर्ती होने वाली है। यह भर्ती वर्ग के हिसाब से की जाएगी जो कुछ इस प्रकार होने वाली है।
  • सामान्य वर्ग – 458 पद
  • EWS – 81 पद
  • ओबीसी – 162 पद
  • अनुसूचित जाती – 48 पद
  • अनुसूचित जनजाति – 70 पद
  • कुल पद – 819

ITBP Constable Vacancy Important Date

यह भर्ती प्रक्रिया 2 सितंबर से शुरू होने वाली है। लेकिन आखिरी तारीख 1 अक्टूम्बर 2024 तक चलने वाली है। भर्ती प्रक्रिया पुरे 1 महीने चलने वाली है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा।

 ITBP Constable Vacancy Application Fee

इस भर्ती के लिए EWS, ओबीसी और सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है। जबकि महिला, अनुसूचित जाती, जनजाति और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क रहने वाला है। जिन उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क लगने वाला है उन्हें आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन ही करना होगा।

ITBP Constable Vacancy Age Limit

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 अक्टूम्बर 2024 तक मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में सरकार के कुछ नियमानुसार छुट प्रदान की जाएगी।

ITBP Constable Vacancy Educational Qualification

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का कक्षा 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में कम से कम 1 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। शैक्षणिक योग्यता के बारे में अधिक जानकारी के लिए जारी किया गया नोटिफिकेशन जरुर पढ़े।

ITBP Constable Vacancy Selection Process

इस भर्ती में उम्मीदवारों को काफी सारे चरणों से गुजरना होगा। जैसे की लिखित एग्जाम, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल और दस्तावेज सत्यापन आदि होगा।

ITBP Constable Vacancy Important Documents

इस भर्ती के लिए आपके पास कुछ दस्तावेज का होना जरूरी है। जो इस प्रकार होने वाले है।
  • पासिंग मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाणपत्र
  • आयु प्रमाणपत्र
  • पहचान प्रमाणपत्र
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • सिग्नेचर
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
उपरोक्त दस्तावेज होने पर आप भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है।

How to apply for ITBP Constable Vacancy

जैसे की हमने पहले ही आपको बताया की आईटीबीपी कांस्टेबल किचन सर्विस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे बताये गए स्टेप को फ़ॉलो करे।
  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले जारी किया गया नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ ले।
  • इसके बाद आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • अब होम पेज पर इस भर्ती से जुडी लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद एक आवेदन फॉर्म ओपन होगा जिसे शांतिपूर्वक भर लेना है।
  • अब मांगे गए दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करके और अपनी कैटेगरी का चुनाव करके आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • अंत में सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
इस तरीके से आपका आवेदन स्वीकार हो जायेगा। इस आवेदन फॉर्म की प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखे।

ITBP Constable Vacancy Link

आवेदन फॉर्म शुरू: 02 सितंबर 2024 आवेदन की अंतिम तिथि: 01 अक्टूम्बर 2024 ऑफिशियल नोटिफिकेशन: CLICK HERE ऑनलाइन आवेदन: CLICK HERE इसे भी पढ़े: ITBP Veterinary Staff Vacancy: आईटीबीपी में 10वीं पास के लिए वेटरनरी स्टाफ की भर्ती, नोटिफिकेशन जारी