[caption id="attachment_10684" align="aligncenter" width="1200"]IBPS PO Main Result 2025 Declared IBPS PO Main Result 2025 Declared[/caption] IBPS PO Main Result 2025 Declared: अगर आपने IBPS PO/MT-XIV मेंस परीक्षा 2024 दी थी तो आपके लिए अच्छी खबर है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने इस परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस परीक्षा का आयोजन नवंबर महीने में किया गया था। अब आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी हो चूका है। उम्मीदवार 31 जनवरी 2025 से 7 फरवरी 2025 तक अपना रिजल्ट ऑनलाइन मोड़ से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चके कर सकते है।

How to check IBPS PO Main Result 2025 

IBPS PO Main Result 2025 चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप फ़ॉलो करें। स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए। स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर  ‘IBPS PO मुख्य परीक्षा 2024 रिजल्ट’ वाली लिंक पर क्लिक करें। स्टेप 3: अब एक न्यू पेज ओपन होगा जहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें। स्टेप 4: लॉग इन होते ही स्क्रीन रिजल्ट जारी हो जायेगा। स्टेप 5: अब आप अपना रिजल्ट चेक व डाउनलोड कर सकते है।

इंटरव्यू राउंड से उम्मीदवार का होगा चयन

जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में पास हुए है उनका इंटरव्यू आयोजित किया जायेगा। इंटरव्यू का आयोजन फरवरी 2025 में हो सकता है। इंटरव्यू 100 अंक का होगा। जिसमे एससी, एसटी, ओबीसी व पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को कम से कम 35% लाने होगे। जबकि सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवार को पास होने के लिए न्यूनतम 40% लाने होगे। जिन उम्मीदवारों का शोर्ट लिस्ट होगा उनको कॉल लेटर दिया जायेगा। कॉल लेटर में परीक्षा का स्थान, तिथि और समय आदि का विवरण होगा।

IBPS PO vacancy Number

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अगस्त 2024 से 21 अगस्त 2024 तक मंगवाये गए थे। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 3955 पदों पर भर्ती की जा रही है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। Learn More: CGPSC PCS Prelims Admit Card 2025: छत्तीसगढ़ PCS प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, तुरंत यहां से करें डाउनलोड चेक रिजल्ट