
SBI Clerk Main Result 2025 का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर जल्द आ सकती है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा Junior Associate (Clerk) मेंस परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन कर परिणाम देख सकेंगे।
10 और 12 अप्रैल को हुई थी SBI Clerk Main परीक्षा
SBI ने क्लर्क मेंस परीक्षा का आयोजन 10 और 12 अप्रैल 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया था। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से कुल 190 प्रश्न पूछे गए थे जिनका कुल स्कोर 200 अंकों का था।
परीक्षा की अवधि 2 घंटे 40 मिनट थी और इसमें नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था भी थी हर गलत उत्तर पर 1/4 अंक काटे जाते हैं।
इससे पहले SBI Clerk प्रीलिम्स परीक्षा 22, 27, 28 फरवरी और 1 मार्च 2025 को आयोजित की गई थी, जिसका रिजल्ट 28 मार्च को जारी कर दिया गया था।
SBI Clerk Main Result 2025 ऐसे करें चेक
SBI Clerk Main Result 2025 देखने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
सबसे पहले SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध ‘Careers’ सेक्शन या ‘Result’ टैब पर क्लिक करें।
‘SBI Clerk Main Result 2025’ के लिंक पर क्लिक करें।
रिजल्ट एक PDF फाइल के रूप में खुलेगा।
Ctrl + F दबाकर अपना नाम या रोल नंबर डालें और रिजल्ट खोजें।
रिजल्ट फाइल को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट निकाल लें।
SBI Clerk Vacancy 2025: इतने पदों पर हो रही भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 13,735 पदों पर नियुक्ति होनी है। कैटेगरी के अनुसार रिक्तियां इस प्रकार हैं:
- जनरल – 5870 पद
- EWS – 1361 पद
- OBC – 3001 पद
- SC – 2118 पद
- ST – 1385 पद
SBI Clerk चयन प्रक्रिया
SBI Clerk भर्ती तीन चरणों में पूरी होती है:
- Prelims परीक्षा (योग्यता आधारित)
- Main परीक्षा (अधिक स्कोर करने वाले चयनित होते हैं)
- Local Language Test – यह उस क्षेत्र की स्थानीय भाषा में होता है, जिसका चयन उम्मीदवार ने आवेदन करते समय किया था।
आधिकारिक वेबसाइट पर रखें नजर
SBI Clerk Main Result 2025 से जुड़ी नवीनतम अपडेट, कटऑफ और अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर SBI की वेबसाइट sbi.co.in पर विजिट करते रहें।
अगर आप SBI Clerk भर्ती प्रक्रिया में भाग ले चुके हैं, तो अब अंतिम परिणाम की ओर आपका इंतजार समाप्त होने वाला है। SBI Clerk Main Result 2025 की घोषणा के साथ ही आपका बैंकिंग करियर एक नए अध्याय की ओर बढ़ सकता है।
Learn More: UMANG CBSE Class 12 Result 2025: UMANG App से CBSE 12th Result 2025 कैसे देखे और डाउनलोड करने का आसान तरीका