[caption id="attachment_11359" align="aligncenter" width="1200"]

SSC GD Constable Result 2025[/caption]
SSC GD Constable Result 2025 का लाखों उम्मीदवारों को बेसब्री से इंतजार है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने इस बार कांस्टेबल (GD) भर्ती 2025 के लिए 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक देशभर में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की थी।
अब परीक्षा के सफल आयोजन के बाद, आयोग रिजल्ट जारी करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि रिजल्ट जल्द ही SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया जाएगा।
39481 पदों पर 52 लाख से ज्यादा आवेदन
SSC GD Constable Recruitment 2025 के तहत कुल 39481 पदों को भरने के लिए इस बार रिकॉर्ड 5269500 आवेदन आए हैं। यानी एक पद के लिए औसतन 133 उम्मीदवार मुकाबले में हैं। यह प्रतिस्पर्धा इस परीक्षा को और अधिक अहम बना देती है।
यह भर्ती CAPF, SSF, असम राइफल्स और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में कांस्टेबल (GD), राइफलमैन और सिपाही जैसे पदों के लिए की जा रही है।
SSC GD Constable Result 2025 की प्रक्रिया कहां तक पहुंची
परीक्षा के बाद 4 मार्च 2025 को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी, जिस पर आपत्ति दर्ज करने का मौका 9 मार्च तक दिया गया। अब आयोग द्वारा विषय विशेषज्ञों की मदद से फाइनल आंसर की तैयार की जा रही है। इसी के आधार पर SSC GD Constable Result 2025 जारी किया जाएगा।
ऐसे होगी चयन प्रक्रिया
SSC की इस भर्ती में चयन की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी:
- पहला चरण: CBT (Computer Based Test)
- दूसरा चरण: शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मापतौल परीक्षा (PST)
- तीसरा चरण: मेडिकल परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी, जबकि PET और PST सिर्फ क्वालिफाइंग नेचर के होंगे। यानी इनमें सिर्फ पास होना जरूरी है।
SSC GD Constable Result 2025 ऐसे करें चेक
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके SSC GD Constable Result 2025 चेक कर सकते हैं:
स्टेप 1: SSC की आधिकारिक वेबसाइट
ssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर ‘Result’ टैब पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब “SSC GD Constable RESULT 2025” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: आपके सामने PDF फाइल ओपन हो जाएगी।
स्टेप 5: इसमें अपना नाम या रोल नंबर Ctrl+F दबाकर खोजें।
स्टेप 6: रिजल्ट पीडीएफ को डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।
रिजल्ट को लेकर उम्मीदवारों की बेचैनी बढ़ी
देशभर से लाखों युवाओं ने इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया है और अब सभी की नजरें SSC GD Constable Result 2025 पर टिकी हुई हैं। जैसे ही फाइनल आंसर की तैयार हो जाएगी, रिजल्ट वेबसाइट पर लाइव कर दिया जाएगा।
SSC द्वारा जारी किए गए अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे
ssc.gov.in पर नियमित रूप से विज़िट करते रहें।
Learn More: CGPSC PCS Prelims Admit Card 2025:
छत्तीसगढ़ PCS प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, तुरंत यहां से करें डाउनलोड