Highest Paying Government Jobs in India 2025: भारत की सबसे ज्यादा वेतन वाली सरकारी नौकरियां, जहां मिलती हैं शानदार सुविधाएं

Highest Paying Government Jobs in India 2025: भारत में आये दिन कोई ना कोई सरकारी नौकरी के नोटिफिकेशन जारी होते रहते है। जिसमे लाखों की संख्या में उम्मीदवार सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करते है।

भारत में सरकारी नौकरी को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिलता है। हर कोई सरकारी नौकरी की तलाश में है। लेकिन भारत में सरकारी नौकरी मिलना अब उतना भी आसान नही रहा है। काफी वर्षो की मेहनत के बाद एक हाई सैलरी वाली सरकारी नौकरी प्राप्त करने में सफलता मिलती है।

आज हम भारत में हाई सैलरी वाली कुछ सरकारी नौकरी के बारे में बात करने वाले है। यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है या सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है तो उससे पहले हाई सैलरी वाली कुछ सरकारी नौकरी के बारे में जान लीजिए। इससे आपको सरकारी नौकरी की तलाश करने में काफी मदद मिलेगी।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) 

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के पद पर रहकर सरकारी नौकरी की जा सकती है। यह प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी है। हालांकि आईएएस बनाना उतना आसान नही है। आईएएस बनने के लिए प्रतिष्ठित संस्था संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित कठिन परीक्षा पास करनी पड़ती है। आईएएस ऑफिसर की शुरुआत में 56,100 रूपये तक की प्रति माह सैलरी होती है। इसके बाद 8 साल पुरे होने पर 1,31,000 रूपये के करीब प्रति माह सैलरी मिलती है।

भारतीय पुलिस सेवा (IPS)

भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के पद पर रहकर भी काम किया जा सकता है। इस पद पर भी नौकरी पाने के लिए प्रतिष्ठित संस्था संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित कठिन परीक्षा पास करनी पड़ती है।

यह भी एक प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी है जो भारत में युवाओं में खूब प्रचलित है। इस में भी नौकरी पाना कठिन है लेकिन चयन होने के बाद 60,000 से 1,30,000 रूपये प्रति माह वेतन मिलता है। इसके अलावा अतिरक्त सरकारी भत्ते भी दिए जाते है।

आरबीआई में ग्रेड बी अधिकारी

भारत का केन्द्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में ग्रेड बी के पदों पर नौकरी की जा सकती है। ग्रेड बी के तहत डीईपीआर और डीएसआईएम अधिकारी पद पर नियुक्ति मिलती है। वर्तमान में आरबीआई में ग्रेड बी अधिकारी प्रति माह सैलरी 1,08,404 रूपये के करीब है।

भारतीय वन सेवा

भारतीय वन सेवा के लिए भी सरकार की ओर से समय समय पर नौकरी के लिए आवेदन मंगवाये जाते है। भारतीय वन सेवा में  सहायक वन महानिरीक्षक, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन रेंज अधिकारी आदि पर पर भर्ती की जाती है। भारतीय वन सेवा की नौकरी प्राप्त करके पदानुसार 56,100 रूपये से 2,25,000 रूपये तक सैलरी पाई जा सकती है।

भारतीय रेलवे सेवा (IRS)

भारतीय रेलवे सेवा (IRS) में विभिन्न पदों पर नौकरी पाई जा सकती है। भारतीय रेलवे ट्रैफिक सेवा (IRTS) में उच्च रैंक वाले अधिकारी को हर महीने 80,000 से 1,00,000 रूपये तक वेतनमान मिलता है।

भारतीय विदेश सेवा (IFS)

जो लोग अंतरराष्ट्रीय रिश्तों में रूचि रखते है उन के लिए भारतीय विदेश सेवा (IFS) बेहतरीन ऑप्शन है। IFS अधिकारी विदेश में भी पोस्टिंग मिलती है। बात की जाए सैलरी की तो आईएफएस को हर महीने 60,000 रूपये तक का वेतनमान मिलता है। इसके अलावा भत्ता आदि भी जाता है। यदि आईएसएस अधिकारी की पोस्टिंग विदेश में होती है तो अतिरक्त भत्ता आदि दिया जाता है।

सिविल सर्विसेस (ग्रुप A और B)

भारतीय सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप A और B सेवाओं में भी अच्छी वेतन वाली नौकरियाँ होती हैं। भारतीय राजस्व सेवा (IRS), भारतीय वन सेवा (IFS), और भारतीय लेखा और लेखा सेवा (IA&AS) जैसे पदों पर कार्य करने वाले अधिकारियों का वेतन 56,100 रूपये प्रति माह से शुरू होता है और प्रमोशन के साथ बढ़ता है।

वैज्ञानिक/इंजीनियर ISRO और DRDO

जो लोग अंतरिक्ष और रक्षा अनुसंधान में रुचि रखते हैं उनके लिए ISRO (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) और DRDO (रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन) में वैज्ञानिक या इंजीनियर के रूप में कार्य करना एक बेहतरीन विकल्प है। इन संगठनों में कार्यरत वैज्ञानिकों और इंजीनियरों का वेतन 70,000 रूपये प्रति माह से शुरू होता है और प्रमोशन के साथ वेतन बढ़ता है।

निष्कर्ष

यह कुछ सरकारी नौकरी थी जो भारत में हाई सैलरी के साथ मिलती है। हमने जो सैलरी बताई है वह अनुमानित हो सकती है। सटीक सैलरी आदि जानने के लिए आप विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

learn more: ECHS Peon Safai Karmchari Vacancy 2025: सफाई कर्मचारी और चपरासी के 451 पदों पर भर्ती, 8वीं पास करें आवेदन