
लड़कियों के लिए आईटीआई कोर्स: आज के समय में पढ़ाई हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण बन चुकी है। सभी छात्र अपनी रूचि के अनुसार पढाई लिखाई करते है। लेकिन आज हम आईटीआई (ITI) कोर्स पर चर्चा करने वाले है।
काफी सारे छात्र ऐसे होते है जो कक्षा 10वीं और 12वीं पास करने के बाद आईटीआई कोर्स करना पसंद करते है। आईटीआई करने के बाद हाई सैलरी जॉब मिलने के काफी अच्छे चांस होते है।
वैसे तो आईटीआई में एडमिशन लड़के और लड़कियां दोनों ही ले सकते है। लेकिन आज हम ऐसे कोर्स के बारे में बताने वाले है जो लडकियों के लिए काफी उपयोगी हो सकते है। लड़कियां भी आईटीआई कोर्स करके अच्छी खासी सैलरी वाली नौकरी प्राप्त कर सकती है।
आइये लड़कियों के लिए बेस्ट आईटीआई कोर्स के बारे में जान लेते है।
लड़कियों के लिए आईटीआई कोर्स / Best ITI Courses for Girls
लड़कियों के लिए कुछ बेस्ट कोर्स के बारे में हमने नीचे टेबल के माध्यम से जानकारी दी है। इसके बाद एक-एक कोर्स के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देने का भी प्रयास किया है।
कोर्स का नाम | अवधि | योग्यता | संभावित वेतनमान |
फैशन डिजाइनिंग | 1 वर्ष | 10वीं पास | ₹12,000 – ₹25,000/माह |
इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन | 2 वर्ष | 10वीं पास | ₹15,000 – ₹30,000/माह |
डाटा एंट्री ऑपरेटर | 6 माह – 1 वर्ष | 10वीं/12वीं पास | ₹10,000 – ₹20,000/माह |
कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) | 1 वर्ष | 10वीं पास | ₹12,000 – ₹25,000/माह |
हेल्थकेयर असिस्टेंट | 1 वर्ष | 10वीं/12वीं पास | ₹15,000 – ₹22,000/माह |
ब्यूटी और वेलनेस | 6 माह – 1 वर्ष | 8वीं/10वीं पास | ₹10,000 – ₹20,000/माह |
अब आइये इन आईटीआई कोर्स के बारे में विस्तारपूर्वक जान लेते है।
आईटीआई फैशन डिजाइनिंग कोर्स
आईटीआई में लड़कियों के लिए फैशन डिजाइनिंग कोर्स बेस्ट माना जाता है। अधिकतर लड़कियां आईटीआई का यह कोर्स करना पसंद करती है। अगर आप एक लड़की है तो फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर सकती है।
इस कोर्स में सिलाई, कपडे डिजाइनिंग, ड्राफ्टिंग आदि सिखाया जाता है। इस कोर्स को करने के बाद लड़कियों को बुटिक, गारमेंट कंपनी, फैशन हाउस आदि इंडस्ट्री में जॉब मिलती है।
आईटीआई इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन कोर्स
अगर लड़कियां चाहे तो आईटीआई में इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन का कोर्स कर सकती है। इस कोर्स में अधिकतर लड़के एडमिशन लेते है। लेकिन लडकियों के लिए भी यह कोर्स किसी वरदान से कम नही है।
इस कोर्स में इलेक्ट्रिक उपकरण ठीक करने के बारे में पढाई करवाई जाती है। आज के समय में हर किसी के घर में छोटा मोटा इलेक्ट्रिक उपकरण तो होता ही है ऐसे में इस इलेक्ट्रिक उपकरण की मरम्मत का काम काफी अच्छे से चलता है।
यह कोर्स करने के बाद इलेक्ट्रिक कंपनी, कुछ सरकारी विभाग और मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट में नौकरी मिलती है। अगर आप चाहे तो अपना खुद का बिजनेस भी कर सकती है।
आईटीआई डाटा एंट्री ऑपरेटर कोर्स
डाटा एंट्री ऑपरेटर लडकियों के लिए सबसे बेस्ट कोर्स माना जाता है। जिसमे कंप्यूटर पर डाटा एंट्री, डाटा प्रोसेसिंग और रिकोर्ड मेंटेनेंस आदि की पढाई करवाई जाती है। यह लड़कियों के लिए सुरक्षित कोर्स माना जाता है और काफी कम समय में डाटा एंट्री ऑपरेटर कोर्स पूरा भी हो जाता है।
यह कोर्स करने के बाद लड़कियों को सरकारी और प्राइवेट कार्यालय, कुछ प्राइवेट कंपनी, बैंक आदि में कंप्यूटर पर काम करने की नौकरी मिलती है। जिन लडकियों को कंप्यूटर पर काम करना पसंद है ऐसी लडकियों के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर कोर्स काफी अच्छा माना जाता है।
आईटीआई कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) कोर्स
कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) कोर्स भी लडकियों के लिए काफी अच्छा और बेस्ट माना जाता है। इस कोर्स में बेसिक से लेकर एडवांस तक कंप्यूटर सिखाया जाता है।
जिसमे सोफ्टवेयर इंस्टाल करना, नेटवर्किंग, कंप्यूटर की मरम्मत आदि काम सिखाया जाता है। यह कोर्स करने के बाद आईटी कंपनी में काफी अच्छे पद पर नौकरी मिलती है। इसके अलावा बैंक आईटी विभाग, कंपनी आईटी विभाग और सरकारी कार्यालय आदि मे नौकरी मिलती है।
आईटीआई हेल्थकेयर असिस्टेंट कोर्स
हेल्थकेयर असिस्टेंट कोर्स भी लडकियों के बेस्ट कोर्स माना जाता है। जिसमे मरीज की देखभाल, प्राथमिक चिकित्सा और स्वास्थ्य से जुडी सेवा आदि की ट्रेनिंग दी जाती है।
यह कोर्स करने के बाद अस्पताल, हेल्थ विभाग, छोटे मोटे क्लीनिक, वृद्धाश्रम आदि मे नौकरी मिलती है। इसमें मानवता की सेवा के साथ साथ नौकरी करने का भी अवसर मिल जाता है।
आईटीआई ब्यूटी और वेलनेस कोर्स
आईटीआई में ब्यूटी और वेलनेस कोर्स अधिकतर लडकियों का पसंदीदा कोर्स माना जाता है। इस कोर्स में मेकअप, स्किन केयर, हेयर स्टाइलिंग और ब्यूटी थेरपी आदि सिखाया जाता है। जो लगभग हर एक लड़की का पसंदीदा काम माना जाता है।
यह कोर्स करने के बाद स्पा, सलून, ब्यूटी पार्लर आदि जगह पर नौकरी मिल सकते है। इसके अलावा लड़कियां ब्यूटी और वेलनेस कोर्स करके खुद का बिजनेस भी कर सकती है।
यह छह आईटीआई कोर्स थे जो लडकियों के लिए आज के समय में बेस्ट माने जाते है। अगर लड़कियां चाहे तो उपरोक्त में से किसी भी एक कोर्स का चुनाव करके अपनी करियर को सही दिशा दे सकती है।
निष्कर्ष
आज हमने आपको बेस्ट लड़कियों के लिए आईटीआई कोर्स बताये है। हम आशा करते है की आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी होगी।